फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MNS chief Raj Thackeray said Will meet CM Shinde to discuss toll hike issue

Maharashtra: ‘अभी लोगों को नाराज करने का खतरा नहीं उठा सकती शिंदे सरकार’, टोल टैक्स बढ़ने पर मनसे प्रमुख

Sun, 08 Oct 2023 02:45 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 08 Oct 2023 02:45 PM IST
सार

मनसे प्रमुख ने कहा कि वह अगले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। उनके सामने टोल वृद्धि और राज्य के लोगों के सामने आ रही अन्य परेशानियां रखेंगे। इन सभी मुद्दों पर सीएम के बात की जाएगी। लोगों को अपने हक के लिए विद्रोह करना चाहिए। 

विज्ञापन
MNS chief Raj Thackeray said Will meet CM Shinde to discuss toll hike issue
MNS chief Raj Thackeray - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ने मुंबई की सीमाओं पर मौजूद टोल बूथों पर एक अक्तूबर से टोल टैक्स बढ़ा दिया है। इसका महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता विरोध कर रहे हैं। पार्टी के नेता अविनाश जाधव चार दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। ऐसे में, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने जाधव से मुलाकात की। साथ ही कहा कि वह इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन

मनसे प्रमुख ने कहा कि वह अगले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। उनके सामने टोल वृद्धि और राज्य के लोगों के सामने आ रही अन्य परेशानियां रखेंगे। इन सभी मुद्दों पर सीएम के बात की जाएगी। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिवसेना-भाजपा गठबंधन ने अपने चुनावी घोषणापत्र में महाराष्ट्र को टोल मुक्त बनाने का वादा किया था, लेकिन वादा पूरा नहीं किया गया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि शिंदे ने पहले टोल के संबंध में अदालत में एक याचिका दायर की थी, जिसे बाद में वापस ले लिया था। उन्होंने महाराष्ट्र सीएम से सवाल किया कि उन्होंने किसके निर्देश पर याचिका वापस ले ली थी?

विज्ञापन
विज्ञापन

मनसे नेता ने लोगों से अपने हक के लिए विद्रोह करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोग आगे आएंगे तभी सरकार को उसकी गलतियों को एहसास होगा। 

ठाकरे ने कहा, 'सत्तारूढ़ पार्टी को यह ध्यान रखना चाहिए कि चुनाव पास ही हैं। ऐसे में आम नागरिकों को नाराज करने का जोखिम नहीं उठा सकती। सत्तारूढ़ पार्टी चुनावों के दौरान जो भी वादा करती है, वह एक धोखा है। नागरिकों को अपने मत का प्रयोग करते समय इसका एहसास होना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed