फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MNS Chief Raj Thackeray appeals hindus to play Hanuman chalisa if Azan played in Loudspeakers

सख्त तेवर: राज ठाकरे बोले- आज से लाउडस्पीकर पर सुनाई दे अजान की आवाज तो और तेज बजाएं हनुमान चालीसा, पुलिस ने जारी किया नोटिस

Wed, 04 May 2022 12:01 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Wed, 04 May 2022 12:01 AM IST
सार

राज ठाकरे ने एक पत्र जारी करते हुए लाउडस्पीकर से अजान होने पर इसके जवाब में सभी हिंदुओं से हनुमान चालीसा बजाने की अपील की है। 

विज्ञापन
MNS Chief Raj Thackeray appeals hindus to play Hanuman chalisa if Azan played in Loudspeakers
राज ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर घमासान और तेज हो गया है। एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने तीन मई की समयसीमा खत्म होने के बाद इसे लेकर अपना रुख और सख्त कर लिया है। राज ठाकरे ने आज एक पत्र जारी करते हुए सभी हिंदुओं से लाउडस्पीकर के जवाब में हनुमान चालीसा बजाने की अपील की है। 

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने राज ठाकरे को जारी किया नोटिस
मुंबई पुलिस ने संज्ञेय अपराधों को रोकने से संबद्ध सीआरपीसी की धारा 149 के तहत मंगलवार शाम महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे को नोटिस जारी किया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। शिवाजी पार्क पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि एहतियात के तौर पर यह नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे द्वारा एक खुला पत्र जारी करने के बाद यह कदम उठाया गया है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मध्य मुंबई क्षेत्र के कई मनसे नेताओं सहित 300 से अधिक लोगों को सीआरपीसी (दंड प्रक्रिया संहिता) की विभिन्न धाराओं के तहत एहतियाती नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज ठाकरे का आवास शिवाजी पार्क पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत आता है इसलिए स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने उन्हें नोटिस जारी किया है। अधिकारी ने कहा कि मनसे प्रमुख की मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग के मद्देनजर शहर की पुलिस सतर्क है। बता दें कि संज्ञेय अपराधों को रोकने के लिए सीआरपीसी की धारा 149 के तहत नोटिस जारी किये जाते हैं। संज्ञेय अपराध वे होते हैं, जिनमें पुलिस बिना वारंट के किसी को गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने की अपील 
पत्र में मनसे प्रमुख ने लोगों से आग्रह किया है कि वे बुधवार को जहां भी लाउडस्पीकर पर ‘‘अजान’’ सुनें वे वहां लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजायें।’’ पत्र में उन्होंने लोगों से अजान की आवाज सुनने पर 100 नंबर डायल कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को भी कहा है। राज ठाकरे ने कहा, मैं सभी हिंदुओं से अपील करता हूं कि चार मई को अगर आप लाउडस्पीकरों पर अजान सुनते हैं, तो उन्हीं जगहों पर लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाएं। तभी उन्हें इन लाउडस्पीकरों से होने वाली मुश्किलों का एहसास होगा। 

उन्होंने कहा, मैं महाराष्ट्र के सीएम से अपील करता हूं कि वर्षों पहले शिवसेना प्रमुख हिंदू हृदय सम्राट श्री बालासाहेब ठाकरे ने कहा था कि सभी लाउडस्पीकरों को चुप कराने की जरूरत है। क्या आप इसे सुनने जा रहे हैं? या आप किस गैर-धार्मिक शरद पवार का अनुसरण करने जा रहे हैं जिन्होंने आपको सत्ता में बनाए रखा है।  

हस्ताक्षर अभियान शुरू करें 
इस खुले पत्र में राज ठाकरे ने कहा कि सभी स्थानीय मंडलों और सतर्क नागरिकों को मस्जिदों में लाउडस्पीकर के मुद्दे पर एक हस्ताक्षर अभियान शुरू करना चाहिए और इसे अपने इलाके के पुलिस थाने में जमा करना चाहिए। ठाकरे ने इससे पहले राज्य सरकार को मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया था। एक अधिकारी ने कहा कि औरंगाबाद पुलिस ने मंगलवार को मनसे प्रमुख के खिलाफ मामला दर्ज किया, जब उन्होंने एक रैली में 4 मई से मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर बंद करने का आह्वान किया था। 




नागपुर शहर में 7,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात 
मनसे प्रमुख राज ठाकरे द्वारा लाउडस्पीकर विवाद के बीच नागपुर शहर में 7,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अपने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करने वाले पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि शहर में शांति बनाए रखने के लिए पिछले महीने सभी समुदायों के नेताओं से बात की गई है।

असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) और दंगा नियंत्रण पुलिस (आरसीपी) हाई अलर्ट पर हैं। राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की एक कंपनी को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। पुलिस के अनुसार सीआरपीसी के प्रावधानों के तहत लगभग 900 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नागपुर शहर में 1,204 मंदिर, 233 मस्जिद और 400 बुद्ध विहार स्थित हैं। 


राउत बोले- यहां कोई अल्टीमेटम काम नहीं करता है
इससे पहले आज औरंगाबाद रैली को लेकर राज ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज करने के मामले में संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी है कि राज्य के बाहर से लोगों को लाया जा रहा है और दंगे की साजिश रची जा रही है। राज्य सरकार और पुलिस इसे संभालने में सक्षम हैं। 

संजय राउत से जब मनसे प्रमुख राज ठाकरे के लाउडस्पीकर पर अल्टीमेटम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, यहां उद्धव ठाकरे की सरकार है। क्या अल्टीमेटम? ये यहां काम नहीं करता है। महाराष्ट्र में अल्टीमेटम राजनीति नहीं चलेगी। यहां केवल ठाकरे सरकार का शब्द काम करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed