{"_id":"5860f4c94f1c1b2941eeba7b","slug":"mns-changes-party-symbol","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मनसे ने BMC चुनावों से पहले बदला पार्टी का चिह्न, अब उल्टा दौड़ेगा 'इंजन'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मनसे ने BMC चुनावों से पहले बदला पार्टी का चिह्न, अब उल्टा दौड़ेगा 'इंजन'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Dec 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
पार्टी का चिह्न बदलने के प्रयास में काफी समय से लगी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) को आखिरकार सफलता मिल गई। चुनाव आयोग ने राज ठाकरे की पार्टी को फरवरी 2017 में होने वाले बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन(बीएमसी) के चुनावों से पहले चिह्न बदलने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
एमएनएस का सबसे पहले चिह्न दाएं से बाएं जाता हुआ रेल का इंजन था। वर्ष 2012 में पार्टी का चिह्न बदलकर बाएं से दाएं की ओर किया गया था। इंजन की दिशा बदलने के बाद से एमएनएस की सफलता में गिरावट आ रही थी। इसलिए पार्टी के सदस्यों का मानना था कि इंजन की दिशा को बदलकर पहले की तरह दाएं से बाएं की ओर किया जाए, ताकि पार्टी सफलता की पटरी पर दोबारा लौट सके।
विज्ञापन
Trending Videos
एमएनएस ने 2009 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था
एमएनएस ने 2009 में पहली बार महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में एमएनएस ने 13 सीटें जीतीं थीं। 2012 में नगर निकाय चुनाव में भी मनसे ने 28 सीटें जीतीं। लेकिन 2012 के बाद जब चिह्न बदला तो पार्टी की लोकप्रियता बड़े पैमाने पर कम होती चली गई। 2014 के विधानसभा चुनाव में मनसे की लोकप्रियता इतनी कम हुई कि पार्टी केवल एक सीट पर सिमट गई।