फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MLA found a unique way to protest, reached the assembly wearing leopard print clothes

Maharashtra: विधायक ने प्रदर्शन करने का अनोखा तरीका निकाला, तेंदुए के प्रिंट वाले कपड़े पहनकर पहुंचे विधानसभा

Wed, 10 Dec 2025 08:09 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 10 Dec 2025 08:09 PM IST
सार

महाराष्ट्र के एक विधायक ने प्रदर्शन करने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला। तेंदुए के हमले के खिलाफ जुन्नार के विधायक तेंदुए के प्रिंट वाले कपड़ पहनकर विधानसभा पहुंचे।

 

विज्ञापन
MLA found a unique way to protest, reached the assembly wearing leopard print clothes
जुन्नार विधायक शरद सोनावाने - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र से प्रदर्शन करने का एक अनोखा मामला सामने आया है। जुन्नार के विधायक शरद सोनावाने तेंदुए के प्रिंट वाले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे। उनका यह प्रदर्शन तेंदुए के बढ़ते हमलों के विरोध था। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "राज्य में तेंदुओं के हमलों के लिए आपातकाल घोषित किया जाना चाहिए। मैं 2014 से इस मुद्दे को उठा रहा हूं, लेकिन सरकार मेरी अनदेखी करती रही है। बचाव केंद्र बनाए जाने चाहिए और तेंदुओं को पकड़कर इन कैद में रखा जाना चाहिए।"

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Tirupati: नकली घी के बाद तिरुपति देवस्थानम में सामने आया सिल्क दुपट्टा घोटाला, 54 करोड़ रुपये की हुई हेरफेरी

विज्ञापन

नागपुर में तेंदुए ने सात लोग पर हमला किया

दरअसल, महाराष्ट्र में इन दिनों तेंदुओं के हमले बढ़ गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह महाराष्ट्र के नागपुर शहर के एक रिहायशी इलाके में तेंदुए के हमले में सात लोग घायल हो गए। वन विभाग को शिव नगर के परदी इलाके में तेंदुए के देखे जाने की सूचना मिली, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Goa Fire Luthra Brothers: लूथरा बंधुओं को क्यों नहीं मिली अंतरिम राहत? गुरुवार को अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई

वन विभाग की टीम मौक पर पहुंची
नागपुर की उप वन संरक्षक डॉ. विनीता व्यास ने एक बयान में बताया कि तेंदुए के हमले में पांच से सात लोग घायल हुए। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग और वन्यजीव उपचार केंद्र की एक टीम मौके पर पहुंची, तेंदुए को बेहोश किया और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। व्यास ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले, 19 नवंबर को भी शहर के इसी इलाके से एक तेंदुए को बचाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed