फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MLA dismissed from BJDs made a new party

बीजद से बर्खास्त विधायक ने सीएम के पिता के नाम पर बनाई नई पार्टी

Sat, 24 Nov 2018 06:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Updated Sat, 24 Nov 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
MLA dismissed from BJDs made a new party
नवीन पटनायक
ओडिशा के पूर्व मंत्री और सत्तारूढ़ बीजद से बर्खास्त विधायक दामोदर राउत ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पिता बीजू पटनायक के नाम पर नई क्षेत्रीय पार्टी बनाने की घोषणा की। दामोदर ने अपनी पार्टी का नाम ‘बीजू समता क्रांति दल’ रखा है। ओडिशा में अगले साल विधानसभा और लोकसभा चुनाव साथ होने हैं। 
विज्ञापन


राजधानी भुवनेश्वर में पार्टी के नाम की घोषणा करते हुए दामोदर ने मुख्यमंत्री पटनायक और उनकी सरकार पर हमला बोला। इस दौरान दामोदर के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री और समता क्रांति दल के संस्थापक ब्रज किशोर त्रिपाठी और ओडिशा जन मोर्चा के मुखिया जग्नेश्वर मौजूद थे।
विज्ञापन


दामोदर ने कहा कि सीएम नवीन की पार्टी बीजद भ्रष्ट हो चुकी है। हमारी पार्टी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के आदर्शों को आगे बढ़ाएगी। दामोदर को 12 सितंबर को बीजद से निकाला गया गया था। त्रिपाठी और जग्नेश्वर बीजद से पहले निकाले जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed