फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MKCG Medical College in Odisha suspends five MBBS students from hostel for ragging with junior

Odisha: एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज ने पांच MBBS छात्रों को छात्रावास से किया निलंबित, जूनियर के साथ रैगिंग का आरोप

Thu, 31 Oct 2024 03:45 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरहामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरहामपुर Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 31 Oct 2024 03:45 AM IST
सार

एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ने जूनियर के साथ रैगिंग के आरोप में सख्त एक्शन लिया है। कॉलेज ने एमबीबीएस के पांच छात्रों को छह महीने के लिए छात्रावास से निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
MKCG Medical College in Odisha suspends five MBBS students from hostel for ragging with junior
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के गंजम जिले में स्थित सरकारी एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जूनियर्स के साथ कथित रैगिंग का मामला सामने आया है। कॉलेज ने बुधवार को रैगिंग के आरोप में एमबीबीएस के चौथे वर्ष के पांच छात्रों को छह महीने के लिए छात्रावास से निलंबित कर दिया। मेडिकल कॉलेज की डीन सुचित्रा दाश ने कहा कि यह फैसला एंटी-रैगिंग कमेटी की सिफारिश पर लिया गया है। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की डीन दास ने कहा कि दूसरे वर्ष के एमबीबीएस छात्र ने वरिष्ठ छात्रों के खिलाफ लिखित शिकायत दी। उसने आरोप लगाया है कि वरिष्ठ छात्रों ने उसे रैगिंग के कारण शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। इसके अलावा, राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद (एनएमसी) में जूनियर छात्रों के माता-पिता द्वारा तीन समान शिकायतें दर्ज कराई गईं। इसके बाद एनएमसी ने कॉलेज को मामले की जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


शुरुआत में रैगिंग का नहीं मिला सबूत
डीन दास ने कहा, 'एनएमसी से शिकायतें मिलने के बाद हमने एंटी-रैगिंग समिति द्वारा मामले की जांच की, लेकिन हमें शुरू में रैगिंग का कोई सबूत नहीं मिला। जब हमें सोमवार को दूसरे वर्ष के एक छात्र से एक और लिखित शिकायत मिली, तो हमने फिर से जांच की और यह निर्णय लिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


रैगिंग में शामिल लोगों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: डीन
डीन के अनुसार, जो छात्र कथित तौर पर रैगिंग में शामिल हैं, उन्हें छह महीने तक उनके छात्रावास में प्रवेश करने से रोक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम कैंपस में किसी भी प्रकार की रैगिंग को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीन ने बैद्यनाथपुर थाने में दर्ज कराई शिकायत
पुलिस अधीक्षक (एसपी) सरवन विवेक एम ने बताया कि डीन ने रैगिंग में शामिल सीनियर छात्रों के खिलाफ बैद्यनाथपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करेंगे। एसपी सरवन एंटी-रैगिंग कमेटी के सदस्य भी हैं। 


फरवरी में दो छात्रों को रैगिंग के आरोप में किया था निलंबित
इससे पहले फरवरी में, मेडिकल कॉलेज ने दूसरे वर्ष के छात्र के साथ रैगिंग करने के आरोप में चौथे वर्ष के दो एमबीबीएस छात्रों को दो महीने के लिए निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed