{"_id":"5bc45eb9bdec22693f5f5386","slug":"mj-akbar-files-criminal-defamation-case-against-journalist-priya-ramani","type":"story","status":"publish","title_hn":"#MeToo मामले में कोर्ट पहुंचे एमजे अकबर, पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ किया मानहानि का मुकदमा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#MeToo मामले में कोर्ट पहुंचे एमजे अकबर, पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ किया मानहानि का मुकदमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 15 Oct 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानी का केस किया है। उन्होंने यह मुकदमा अपने वकीलों करंजवाला एंड कंपनी के माध्यम से किया है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Union Minister MJ Akbar files criminal defamation case in Delhi's Patiala House Court against journalist Priya Ramani, through his advocates Karanjawala & Co. pic.twitter.com/JilOOi3Fw4
— ANI (@ANI) October 15, 2018
बता दें देशभर में चल रहे मीटू अभियान के तहत कई महिलाओं ने एमजे अकबर पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। उन्हीं में से एक हैं प्रिया रमानी। सोमवार को अकबर साउथ ब्लॉक स्थित विदेश मंत्रालय पहुंचे थे। इससे पहले रविवार को उन्होंने खुद पर लगे सभी आरोपों को गलत बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।
अकबर कई अखबार और पत्रिकाओं में संपादक रह चुके हैं। साल 2017 में भी एक महिला पत्रकार ने बताया था कि उसके बॉस ने उसे होटल के कमरे में जॉब इंटरव्यू के लिए बुलाया था। प्रिया रमानी नाम की एक महिला ने ट्वीट कर बताया कि एमजे अकबर ने होटल रूम में इंटरव्यू के दौरान कई महिला पत्रकारों के साथ आपत्तिजनक हरकतें की हैं।
हार्वे विन्सिटन ऑफ द वर्ल्ड नाम से लिखे पोस्ट में कहा गया है कि अकबर ने होटल के एक कमरे में उनका इंटरव्यू लिया था। साथ ही उन्होंने शराब भी ऑफर की। अकबर ने महिला पत्रकार को बिस्तर पर उनके पास बैठने को भी कहा था। महिला का कहना है कि वह अश्लील फोन कॉल्स, मैसेज और असहज टिप्पणी करने में माहिर हैं। महिला ने लिखा है कि कई युवा महिलाएं उनकी गलत हरकतों की भुक्तभोगी हैं। लेख के प्रकाशन के समय आरोपी का नाम नहीं दिया गया था। अब बताया गया कि वे एमजे अकबर हैं।
प्रिया रमानी नाम की महिला ने ट्वीट में इस आरोप को प्रमाणित करते हुए कहा है कि वह भी उनकी गलत हरकत की शिकार हुईं। उसके साथ मुंबई के एक होटल में आपत्तिजनक हरकत की गई। वहीं शुमा राहा नाम की महिला ने ट्वीट में कहा, उसके साथ 1995 में ताज बंगाल होटल, कोलकाता में एमजे अकबर ने गलत हरकती की। उनकी गलत हरकत के विरोध में उसने नौकरी करने से इंकार कर दिया। इस ट्वीट के बाद कई अन्य महिला पत्रकारों ने भी आरोप का समर्थन किया।