फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MJ Akbar filed a statement in the Rouse Avenue Court

#MeeToo : एमजे अकबर ने दर्ज कराया बयान, वकील के सवालों पर बोले- मुझे याद नहीं

Sat, 04 May 2019 01:57 PM IST
आसिम खान भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 04 May 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
MJ Akbar filed a statement in the Rouse Avenue Court
एमजे अकबर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर ने पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ दायर कराए मानहानि के मामले में शनिवार को अदालत के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। इस दौरान रमानी की वकील ने उनसे सवाल-जवाब भी किए। अकबर यहां अतिरिक्त प्रमुख मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल के सामने पेश हुए थे। उन्होंने कहा कि उन पर रमानी द्वारा लगाए गए आरोप ‘दुर्भावनापूर्ण’ और ‘मानहानिकारक’ है। 

विज्ञापन


रमानी की ओर से पेश हुई वरिष्ठ वकील रेबेका जॉन ने अकबर से कुछ सवाल पूछे। ये सवाल रमानी के ‘द एशियन एज’ में काम करने सहित कई अन्य बातों से जुड़े थे।
हालांकि अकबर ने ज्यादातर सवालों के जवाब में कहा ‘मुझे याद नहीं।’ अदालत में करीब दो घंटे तक सुनवाई हुई। 

रमानी ने ‘मी टू अभियान’ के तहत अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और कहा था कि यह घटना 20 साल पहले की है जब अकबर पत्रकार थे। अकबर ने इस आरोप से इनकार किया है। अकबर ने इसके बाद पिछले साल 17 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था और रमानी के खिलाफ निजी तौर पर आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 20 मई को तय की । 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed