फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MJ Akbar defamation case: Priya Ramani concludes her deposition, cross examination begins

एमजे अकबर मामला: प्रिया रमानी ने दर्ज कराए अपने बयान, क्रॉस एग्जामिनेशन शुरू

Mon, 09 Sep 2019 01:48 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 09 Sep 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
MJ Akbar defamation case: Priya Ramani concludes her deposition, cross examination begins
एमजे अकबर (फाइल फोटो)

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एमजे अकबर ने पत्रकार प्रिया पर मानहानि का मामला दर्ज कराया हुआ है। यह मामला पत्रकार द्वारा उनपर यौन शोषण का आकोप लगाने के संबंध में है। दिल्ली की अदालत में सोमवार को मामले की सुनवाई हुई। जहां रमानी के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया का समापन हो गया है। उनके बयान दर्ज होने के बाद क्रॉस एग्जामिनेशन (जिरह) अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल  की अदालत में शुरू हो गया है।

विज्ञापन

 

इससे पहले सात सितंबर को राउज एवेन्यू अदालत ने दायर मानहानि के मुकदमे की सुनवाई की थी। जहां सुनवाई के दौरान प्रिया रमानी ने गवाही दी थी। गौरतलब है कि महिला पत्रकार ने अक्तूबर 2018 में मी टू अभियान के तहत ट्वीट कर एमजे अकबर पर आरोप लगाया था कि तीस साल पहले उन्होंने उसका यौन शोषण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आरोप के बाद अकबर को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अकबर ने महिला पत्रकार के आरोपों का खंडन करते हुए महिला पत्रकार पर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। उन्होंने रमानी के खिलाफ शिकायत दायर करने से पहले कहा था कि वह इस बात से अवगत हैं कि कई अन्य महिलाओं ने भी उनके खिलाफ आरोप लगाए हैं लेकिन वह किसी और के खिलाफ मानहानि की शिकायत दायर नहीं करेंगे।


मी टू मुहिम के दौरान अपने खिलाफ आरोप लगाए जाने पर पिछले साल 17 अक्टूबर को अकबर ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने रमानी के खिलाफ शिकायत दायर करने से पहले कहा था कि वह इस बात से अवगत हैं कि कई अन्य महिलाओं ने भी उनके खिलाफ आरोप लगाए हैं लेकिन वह किसी और के खिलाफ मानहानि की शिकायत दायर नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed