फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MJ Akbar and priya ramani case- Firm Says Only 6 Lawyers Will Appear in Court

एमजे अकबर-प्रिया रमानी मामले में वायरल हो रही वकीलों की लिस्ट की सच्चाई आई सामने

Tue, 16 Oct 2018 04:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 16 Oct 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
MJ Akbar and priya ramani case- Firm Says Only 6 Lawyers Will Appear in Court

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर की ओर से महिला पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का दर्ज होने के बाद एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि प्रिया रमानी के खिलाफ एम. जे. अकबर ने 97 वकील उतारे हैं। लेकिन केंद्रीय मंत्री की ओर से जिस लॉ फर्म करंजावाला एंड कंपनी ने खुद इस दावे का सच सामने रखा है। एमजे अकबर ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


97 नहीं क्रिमिनल टीम के 6 वकील लड़ेंगे केस

करंजावाला एंड कंपनी लॉ फर्म ने केस को लेकर सोशल मीडिया में वायरल हो रही 97 वकीलों का सच सामने रखा है। मेसर्स करंजावाला एंड कंपनी लॉ फर्म के प्रवक्ता एडवोकेट संदीप कपूर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने हमारे फर्म के जरिये महिला पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि का केस किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी लॉ फर्म है, और जब भी हम फर्म की तरफ से कोई याचिका दायर करते हैं तो हमें अपनी फर्म के तहत रजिस्टर्ड सभी वकीलों के नामों का जिक्र वकालतनामे पर करना होता है। हमारी फर्म में कुल 100 वकील हैं। आमतौर पर वकालतनामा पर सभी वकीलों के नाम लिखे रहते हैं। जो वकील कोर्ट में पेश होता है सिर्फ वहीं हस्ताक्षर करता है। हमारी क्रिमिनल टीम के 6 वकील कोर्ट में एमजे अकबर का केस लड़ रहे हैं। हालांकि फर्म के वकालतनामा पर 97 वकीलों का नाम दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं वो 6 वकीलों के नाम जो करेंगे पैरवी

MJ Akbar and priya ramani case- Firm Says Only 6 Lawyers Will Appear in Court

एम.जे. अकबर का केस लड़ रही लॉ फर्म के मुताबिक सीनियर एसोसिएट निहारिका करनजावाला, अपूर्व पांडेय, मयंक दत्ता सीनियर पार्टनर संदीप कपूर, प्रिंसिपल एसोसिएट वीर संधू और एसोसिएट गुड़िपति जी. कश्यप पटियाला कोर्ट में अकबर का मानहानि का केस लड़ रहे हैं।  अकबर ने आईपीसी की धारा 500 (मानहानि) के तहत  महिला पत्रकार प्रिया रमानी पर आपराधिक मानहानि मुकदमा चलाने की मांग की है।

सच और सिर्फ सच मेरा बचाव करेगा- प्रिया रमानी

वहीं, एम. जे. अकबर मीटू मामले में पत्रकार प्रिया रमानी ने अपने ऊपर दायर हुए मानहानि के मुकदमे को लेकर कहा है कि मैं अपने खिलाफ मानहानि के आरोपों पर लड़ने के लिए तैयार हूं, सच और सिर्फ सच ही मेरा बचाव है। रमानी ने कहा कि मैं इस बात से बेहद दुखी हूं कि केंद्रीय मंत्री ने कई महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोपों को राजनीतिक षडयंत्र बताते हुए खारिज कर दिया। मेरे खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला बनाकर अकबर ने अपना स्टैंड साफ कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed