फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mizoram assembly election 2018: Mizoram Chief Minister Lalthanhawla is Millionaire

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018: करोड़पति हैं मिजोरम के मुख्यमंत्री ललथनहवला

Tue, 13 Nov 2018 08:29 AM IST
रीता तिवारी, आइजोल
रीता तिवारी, आइजोल Updated Tue, 13 Nov 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
mizoram assembly election 2018: Mizoram Chief Minister Lalthanhawla is Millionaire
लाल थानावाला
मिजोरम के मुख्यमंत्री ललथनहवला सात करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। यहां 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन पत्र के दायर हलफनामे के मुताबिक उनके पास एक करोड़ रुपये से ज्यादा चल संपत्ति के अलावा दो करोड़ से ज्यादा की खेती की जमीन है।
विज्ञापन


उनके पास पांच लाख नकदी के अलावा 1.28 करोड़ की चल संपत्ति और 2.80 करोड़ की खेती की जमीन और 20 लाख की दूसरी जमीन है। उन्होंने कोलकाता में भी अपने एक प्लाट पर बहुमंजिली इमारत बनाई है जिसकी लागत 3.10 करोड़ है। राजधानी आइजल में उनका घर है। लेकिन उसकी कीमत घोषित नहीं की गई है। इसके अलावा उनकी पत्नी लाल रिलियानी के पास तीन लाख नकदी के अलावा 92 लाख की चल संपत्ति और 40 लाख की जमीन है।
विज्ञापन


जोरमथांगा भी हैं करोड़पति

दो बार मुख्यमंत्री रहे मिजो नेशनल फ्रंट के अध्यक्ष जोरमथांगा के पास 10 लाख नकदी के अलावा 57.22 लाख की अचल संपत्ति है। वे 20 लाख के खेत और राजधानी में सवा करोड़ की एक इमारत के भी मालिक हैं। उनकी पत्नी रोनीसांगी के पास महज सात (7) रुपए नकदी है। लेकिन उनके बैंक खाते में 43,756 रुपये हैं। उनके नाम डेढ़ करोड़ की अचल संपत्ति भी है। जोरमथांगा के बेटे व बेटी में से हरेक के नाम बैंक खातों में 28,398 रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पास डेढ़ करोड़ की संपत्ति

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जे.वी.लूना ने अपने हलफनामे में नकदी का ब्योरा तो नहीं दिया है। लेकिन उनके पास लगभग डेढ़ करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदूहोमा के पास 70 हजार नकदी के अलावा 18.34 लाख की चल संपत्ति और 1.90 करोड़ की जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed