फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram : Voting today, Congress is looking for hat trick in government where BJP wants to enter

मिजोरम : मतदान आज, कांग्रेस की नजर सत्ता की हैट्रिक तो भाजपा की ‘कांग्रेस मुक्त पूर्वोत्तर’ पर

Wed, 28 Nov 2018 06:19 AM IST
रीता तिवारी, आइजल
रीता तिवारी, आइजल Updated Wed, 28 Nov 2018 06:19 AM IST
विज्ञापन
Mizoram : Voting today, Congress is looking for hat trick in government where BJP wants to enter

मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को मतदान होगा। पिछले दस साल से सत्तासीन कांग्रेस हैट्रिक बनाने के लिए पूरा जोर लगा रही है, तो भाजपा ‘कांग्रेस मुक्त पूर्वोत्तर’ के लिए। पूर्वोत्तर राज्यों में सिर्फ यही राज्य बचा जहां कांग्रेस शासन रह गया। राज्य में 7.68 लाख मतदाताओं में 3.74 लाख पुरुष और 3.93 लाख महिलाएं हैं। यानी पुरुषों से ज्यादा महिलाएं तय करेंगी कि कांग्रेस सत्ता की हैट्रिक बना इतिहास रचेगी या नहीं। राज्य में कोई भी दल लगातार दो बार से ज्यादा सत्ता में नहीं रह पाया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री ललथनहवला का दावा है कि उनकी पार्टी इस बार सत्ता में लौटकर नया रिकॉर्ड बनाएगी। दस साल से सत्ता में रही कांग्रेस को प्रमुख विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) से तो कड़ी टक्कर मिल ही रही है। उधर, 39 सीटों पर उम्मीदवार उतार कर भाजपा भी मुकाबले को तिकोना बनाने के प्रयास में है। इन तीनों दलों के अलावा यहां दो दलों और चार समूहों के गठबंधन जोराम पीपल्स मूवमेंट के 35 प्रत्याशी भी मैदान में हैं। राज्य विधानसभा की 40 सीटों के लिए कुल 209 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


अलग राज्य बनने के बाद से अब तक यहां कांग्रेस या एमएनएफ के हाथ में ही सत्ता रही है। पिछली बार कांग्रेस ने यहां 35, एमएनएफ ने 5 और मिजो पीपल्स कॉन्फ्रेंस ने एक सीट हासिल की थी। इस बार कांग्रेस और भाजपा के लिए यह चुनाव किस तरह प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा की ओर से जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनावी रैलियों को संबोधित किया, वहीं कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियां की। एमएनएफ की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री जोरमथांगा ही स्टार प्रचारक रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय बलों की 40 कंपनिया तैनात

मिजोरम में कुल 1164 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 32 अति संवेदनशील और 38 संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। राज्य के संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी जोराम्मुआना ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए राज्य सशस्त्र पुलिस बल के अलावा केंद्रीय बलों की 40 कंपनियां तैनात की गई हैं।

ब्रू शरणार्थी भी डालेंगे वोट 
 

 

मिजोरम और त्रिपुरा के बॉर्डर पर बने शिविरों में रह रहे ब्रू शरणार्थी भी इस चुनाव में मतदान करेंगे। इनकी संख्या करीब 12 हजार है। इनके लिए मतदान की व्यवस्था मामित जिले के कान्हमुन गांव में की गई है। वहां मतदान के लिए 15 अस्थायी पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed