फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram MLA Lalrintluanga Sailo dies in Delhi body will be taken to Aizawl today

Mizoram: मिजोरम के विधायक लालरिंतलुआंगा सैलो का दिल्ली में निधन, आज आइजोल लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Tue, 22 Jul 2025 01:04 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 22 Jul 2025 01:04 AM IST
सार

मिजोरम के ममित जिले की डम्पा सीट से विधायक लालरिंतलुआंगा सैलो का सोमवार को दिल्ली के मैक्स सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 65 साल के थे और स्क्रब टाइफस समेत कई जटिल बीमारियों से पीड़ित थे। विधायक के निधन पर मिजोरम के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गहरा दुख जताया है। 

विज्ञापन
Mizoram MLA Lalrintluanga Sailo dies in Delhi body will be taken to Aizawl today
मिजोरम के विधायक लालरिंतलुआंगा सैलो - फोटो : X@MizoramGovernor

विस्तार

मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के विधायक लालरिंतलुआंगा सैलो का सोमवार को नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि डम्पा विधायक की उम्र 65 वर्ष थी। वह स्क्रब टाइफस समेत कई जटिल बीमारियों से पीड़ित थे। विधायक के पार्थिव शरीर को आज आइजोल लाए जाने की संभावना है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि उन्हें 29 जून को तेज बुखार आने के बाद दिल्ली लाया गया था। उनका इलाज मैक्स सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में चल रहा था। हालांकि, शुरुआत में उनकी हालत में थोड़ा सुधार दिखा, लेकिन रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Seat Ka Samikaran: यहां से जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं मंत्री विजय चौधरी, ऐसा है सरायरंजन का चुनावी इतिहास
विज्ञापन
विज्ञापन


1960 में हुआ था विधायक सैलो का जन्म
विधायक सैलो का जन्म 1960 में हुआ था। वे एमएनएफ पार्टी में शामिल हो गए थे और 1966 से 1986 तक 20 वर्षों तक चले एक अलगाववादी आंदोलन के दौरान वे भूमिगत रहे थे। उन्होंने 2018 में विधानसभा चुनाव लड़ा और मिजोरम के ममित जिले की डम्पा सीट से कांग्रेस के लालरोबियाका को 1,657 वोटों से हराकर विधायक बने। नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनावों में वे उसी निर्वाचन क्षेत्र से फिर से निर्वाचित हुए।


राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने निधन पर जताया शोक
राज्यपाल विजय कुमार सिंह और मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने सैलो के निधन पर शोक व्यक्त किया। राज्यपाल ने कहा कि उन्हें सैलो के निधन से गहरा दुख हुआ है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'पु लालरिंतलुआंगा सैलो के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। मिजोरम और उसके लोगों के लिए उनके समर्पित योगदान और अथक सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा।'

ये भी पढ़ें: Mumbai Train Blasts Case: आईएम के सह-संस्थापक की स्वीकारोक्ति सबूतों के अभाव में खारिज, जांच पर फिर उठे सवाल

मेहनती और प्रखर वक्ता थे सैलो: मुख्यमंत्री 
मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने कहा कि सैलो के आकस्मिक निधन से उन्हें गहरा सदमा लगा है। लालदुहोमा ने सैलो को एक मेहनती और प्रखर व कुशल वक्ता बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने दिल्ली स्थित मिजोरम हाउस के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे हर संभव प्रयास करें और सैलो की पत्नी और बच्चों को उनका पार्थिव शरीर आइजोल लाने में सहायता करें।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed