{"_id":"6999cd103f5afef23a09d10b","slug":"mizoram-methamphetamine-tablets-over-rs-47-crore-seized-myanmar-national-arrested-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरमः 47.74 करोड़ रुपये की मेथामफेटामाइन गोलियां जब्त, म्यांमार का नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरमः 47.74 करोड़ रुपये की मेथामफेटामाइन गोलियां जब्त, म्यांमार का नागरिक गिरफ्तार
विज्ञापन
मिजोरम में प्रतिबंधित पदार्थ के साथ गिरफ्तार हुआ शख्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-म्यांमार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। असम राइफल्स ने जौखाथार पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में 15.916 किलोग्राम मेथामफेटामाइन गोलियां बरामद की हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 47.74 करोड़ रुपए आंकी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई शनिवार को मिजोरम के चंफाई जिले के जोखावथार स्थित क्रॉसिंग पॉइंट-III क्षेत्र में की गई। भारत-म्यांमार सीमा से सटे इस क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को पूर्व में विश्वसनीय खुफिया सूचना मिली थी। इसी आधार पर असम राइफल्स और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया।
विज्ञापन
अभियान के दौरान लक्षित स्थान के आसपास एक बाइक की संदिग्ध गतिविधि देखी गई। सुरक्षाबलों ने तत्परता दिखाते हुए इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित मनोदैहिक पदार्थ मेथामफेटामाइन टैबलेट्स बरामद की गईं।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान लालरमलियाना नामक एक म्यांमार नागरिक को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक बाइक भी जब्त की गई, जिसका इस्तेमाल तस्करी के लिए किए जाने की आशंका है। जब्त मादक पदार्थ, आरोपी और बाइक को आगे की विस्तृत जांच तथा कानूनी कार्रवाई के लिए जोखावथार पुलिस को सौंप दिया गया है।
सुरक्षाबलों से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी पूर्वोत्तर राज्यों के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई है। इस तरह की बड़ी जब्ती से तस्करी नेटवर्क को झटका लगा है।
असम राइफल्स ने अपने बयान में कहा कि सीमा पार ड्रग्स तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने और मिजोरम सहित पूर्वोत्तर के युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेंगे। बल ने दोहराया कि सीमा की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।