फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram, Huge quantity of weapons recovered four Myanmar nationals arrested

मिजोरम: भारी मात्रा में हथियार बरामद, चार म्यांमार नागरिक गिरफ्तार

Sat, 03 Dec 2022 09:56 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 03 Dec 2022 09:56 PM IST
सार

रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक असम राइफल्स के जवानों और तुईपांग पुलिस ने यह संयुक्त अभियान चलाया। टीम को जानकारी मिली थी कि तीन केनबो वाइक सवार हथियारों और युद्ध जैसी सामग्री लेकर जा रहे हैं और यह बड़ी तस्करी का मामला हो सकता है। 

विज्ञापन
Mizoram, Huge quantity of weapons recovered four Myanmar nationals arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

असम राइफल्स की लुंगलेई बटालियन ने शनिवार को भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। इसके साथ ही इनकी तस्करी करने वाले चार म्यांमार नागरिकों भी गिरफ्तार किया गया है। यह ऑपरेशन विशेष सूचना के आधार पर मिजोरम के सैहा जिले के तुईपांग ब्लॉक के पास चलाया गया। 

विज्ञापन


रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक असम राइफल्स के जवानों और तुईपांग पुलिस ने यह संयुक्त अभियान चलाया। टीम को जानकारी मिली थी कि तीन केनबो वाइक सवार हथियारों और युद्ध जैसी सामग्री लेकर जा रहे हैं और यह बड़ी तस्करी का मामला हो सकता है। 
विज्ञापन


दल को यह भी सूचना मिली थी कि वे तुइपांग चेकपोस्ट से बचने की कोशिश भी कर सकते हैं। लेकिन असम राइफल्स और पुलिस के जवानों ने नाके पर उनकी जांच की गई तो उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और युद्ध जैसी सामग्री बरामद की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जावनों ने तीन वाईक सवार चार म्यांमार के नागरिकों को भी गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से .22 लाइफलें, एनएक्स की 200 एंटीना, .22गोला बारूद, गन पाउडर तीन केनबो बाइक और अन्य सामग्री बरामद की। इसके साथ ही म्यांमार के चार नागरिकों भी गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई के लिए पकड़े गए लोगों और सामग्री को तुईपांग पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed