फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram govt denies shifting capital from Aizawl, says 'clerical error' led to misunderstanding

Mizoram: मिजोरम सरकार ने राजधानी स्थानांतरित करने के दावे को किया खारिज, कहा– कागजी गलती से फैला भ्रम

Mon, 04 Aug 2025 08:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 04 Aug 2025 08:06 PM IST
सार

Mizoram: मिजोरम सरकार ने राजधानी आइजोल को थेनजोल स्थानांतरित करने के दावे को खारिज किया और इसे केंद्र सरकार के पत्र में टाइपिंग की गलती करार दिया।  सरकार ने स्पष्ट किया कि पत्र असल में 'थेनजोल पीस सिटी' परियोजना के लिए 10 करोड़ रुपये की मंजूरी से जुड़ा था, न कि राजधानी स्थानांतरण से। विपक्षी एमएनएफ ने मुख्यमंत्री पर गुपचुप तरीके से राजधानी बदलने की कोशिश का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Mizoram govt denies shifting capital from Aizawl, says 'clerical error' led to misunderstanding
मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिजोरम सरकार ने सोमवार को यह स्पष्ट कर दिया कि वह राज्य की राजधानी आइजोल से थेनजोल स्थानांतरित करने की कोशिश नहीं कर रही है। सरकार ने इस आरोप को खारिज किया कि राजधानी को थेनजोल ले जाने की कोई योजना बनाई जा रही है। 
विज्ञापन


जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) सरकार ने एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से राज्य प्रशासन को भेजे गए एक पत्र में गलत टाइपिंग के कारण यह गलतफहमी हुई कि राजधानी को थेंजॉल शिफ्ट किया जा रहा है। थेनजोल आइजोल से लगभग 93 किलोमीटर दूर है। यह सर्चहिप जिले के अंतर्गत आता है। मुख्यमंत्री लालदुहोमा इसी सर्चहिप विधानसभा क्षेत्र से 2018 और 2023 के चुनावों में लगातार जीते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी कल एनडीए के संसदीय दल की बैठक में सांसदों को करेंगे संबोधित, इन मुद्दों पर कर सकते है बात
विज्ञापन
विज्ञापन


मिजोरम की मुख्य विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएप) ने एक अगस्त को मुख्यमंत्री पर यह आरोप लगाया था कि वह गुपचुप तरीके से राजधानी को आइजोल से थेनजोल स्थानांतरित करने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए केंद्र सरकार से फंड मांग रहे हैं।

एमएनएफ के महासचिव जोडिनपुइया ने कहा था कि 24 अप्रैल को केंद्र सरकार के आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने मिजोरम के मुख्य सचिव और दिल्ली स्थित रेजिडेंट कमिश्नर को एक पत्र भेजा था, जिसका विषय था- राज्य की राजधानी को आइजोल से थेनजोल स्थानांतरित करना। इसमें एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए कहा गया था।


ये भी पढ़ें: 'शिक्षा ही एकमात्र हथियार, जो तोड़ सकती है सनातन धर्म की जंजीरें', कमल हासन के बयान पर मचा बवाल

इस पर मिजोरम के शहरी विकास और गरीबी उन्मूलन विभाग ने एक बयान में कहा कि केंद्र की ओर से भेजे गए पत्र में टाइपिंग की गलती थी, जिसे गलत तरीके से राजधानी स्थानांतरित करने से जोड़ा गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि वह पत्र असल में थेनजोल पीस सिटी प्रोजेक्ट के लिए डीपीआर बनाने हेतु आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की तरफ से 10 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी देने से संबंधित था।

चार अप्रैल को मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने कहा था कि सरकार की योजना है कि थेनजोल और उसके आस-पास के इलाकों को 'पीस सिटी' के रूप में विकसित किया जाए, जहां करीब 10 लाख लोग रह सकें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि उन्हें इस परियोजना के लिए केंद्र से आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है, क्योंकि उन्होंने यह योजना पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी साझा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed