फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Education alone can break 'chain of Sanatan,' says Kamal Haasan

Kamal Haasan: 'शिक्षा ही एकमात्र हथियार, जो तोड़ सकती है सनातन धर्म की जंजीरें', कमल हासन के बयान पर मचा बवाल

Mon, 04 Aug 2025 07:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 04 Aug 2025 07:04 PM IST
सार

Kamal Haasan: राज्यसभा सांसद कमल हासन ने कहा सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा हथियार है जिससे तानाशाही और सनातन धर्म की जंजीर को तोड़ा जा सकता है। उन्होंने नीट परीक्षा को भी बच्चों की मेडिकल पढ़ाई में रुकावट बताया और कहा कि बदलाव की ताकत सिर्फ शिक्षा से आएगी। 

विज्ञापन
Education alone can break 'chain of Sanatan,' says Kamal Haasan
कमल हासन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मक्कल निधि मय्यम पार्टी के प्रमुख कमल हासन ने सोमवार को विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा हथियार है जो तानाशाही और सनातन धर्म की जंजीरों को तोड़ सकता है। राज्यसभा सांसद हासन चेन्नई में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसे प्रसिद्ध तमिल अभिनेता सूर्या की अगारम फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की वजह से कई बच्चों को मेडिकल शिक्षा पाने का मौका नहीं मिल पा रहा है और इस परीक्षा के नियमों को बदलने की ताकत भी सिर्फ शिक्षा से ही आ सकती है। हासन ने कुछ दिन पहले ही राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यभार संभाला है। उन्होंने कहा कि नीट के खिलाफ इस लड़ाई में केवल अगारम फाउंडेशन भी कुछ नहीं कर सकता। शिक्षा ही ऐसा एकमात्र माध्यम है जो देश को बिना किसी और हथियार के बदल सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी कल एनडीए के संसदीय दल की बैठक में सांसदों को करेंगे संबोधित, इन मुद्दों पर कर सकते है बात
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, यही एक हथियार है जो तानाशाही और सनातन की जंजीरों को तोड़ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, कृपया और किसी चीज को मत पकड़ो, क्योंकि तुम नहीं जीत सकोगे। बहुमत तुम्हें हरा देगा, बहुमत में मौजूद मूर्ख तुम्हें हरा देंगे और समझदारी हार जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed