फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram: foreign nationals detained for entering Mizoram without permit

Mizoram: बिना परमिट मिजोरम में दाखिल होने पर हिरासत में लिए गए दो विदेशी नागरिक, एक को भेजा गया वापस

Fri, 27 Mar 2026 11:15 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल। Published by: Nirmal Kant Updated Fri, 27 Mar 2026 11:15 PM IST
सार

Mizoram: मिजोरम में अनिवार्य सुरक्षित क्षेत्र परमिट के बिना प्रवेश करने के मामले में पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया, जिनमें से एक को वापस भेज दिया गया है। नों व्यक्तियों के पास वैध वीजा और पासपोर्ट थे, लेकिन उनके पास पीएपी नहीं था। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Mizoram: foreign nationals detained for entering Mizoram without permit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एडॉब स्टॉक

विस्तार

रूस और स्लोवाकिया (आधिकारिक तौर पर स्लोवाक गणराज्य) के दो लोगों को मिजोरम में अनिवार्य सुरक्षित क्षेत्र परमिट (पीएपी) के बिना प्रवेश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) एच. रामथ्लेंगलियाना ने बताया कि शुक्रवार को स्लोवाकिया के नागरिक को उसके देश भेज दिया गया और फ्लाइट उपलब्ध होते ही
विज्ञापन


रूसी नागरिक को भी उसके देश वापस भेज दिया जाएगा। स्लोवाकिया के नागरिक (58) को असम राइफल्स ने 24 मार्च को दक्षिण मिजोरम के सियाहा जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास एक स्थान से हिरासत में लिया था। इसके अगले दिन त्रिपुरा सीमा के पास मामित जिले में मिजोरम में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे रूसी नागरिक (41) को बीएसएफ ने पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


'रामथ्लेंगलियाना ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के पास वैध वीजा और पासपोर्ट थे, लेकिन उनके पास पीएपी नहीं था। पीएपी विदेशी नागरिकों के मिजोरम में प्रवेश के लिए एक अनिवार्य यात्रा परमिट है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए जाने के बाद सुरक्षाबलों ने दोनों विदेशी नागरिकों को राज्य पुलिस के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें: वंदे भारत में दही में कीड़े: रेल मंत्रालय की फटकार के बाद IRCTC ने अमूल से मांगा जवाब, जानें क्या है मामला?


अधिकारियों के अनुसार, स्लोवाकिया का नागरिक थाईलैंड से कोलकाता और फिर मिजोरम आया था तथा अपने दोस्तों के निमंत्रण पर म्यांमार के चिन राज्य में आयोजित होने वाले एक जल उत्सव में शामिल होने की योजना बना रहा था। रूसी नागरिक अगरतला से साइकिल के जरिये मिजोरम में दाखिल हुआ और शुक्रवार को उसे आइजोल लाया गया।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि रूसी नागरिक ने पुलिस के सामने यह स्वीकार किया कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि मिजोरम में प्रवेश करने के लिए पीएपी की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed