फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MIZORAM ELECTION: NPP TRUST ON YOUNG AND EDUCATED CANDIDATES

मिजोरम चुनावः युवा व शिक्षित उम्मीदवारों पर टिकी हैं एनपीपी की उम्मीदें

Mon, 12 Nov 2018 07:15 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Nov 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
MIZORAM ELECTION: NPP TRUST ON YOUNG AND EDUCATED CANDIDATES
mizoram election
मिजोरम विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरी नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को उम्मीद है कि उसके युवा व शिक्षित उम्मीदवार अबकी चुनाव में बदलाव ला सकते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डा. लालरिना जहाऊ ने यहां पत्रकारों से कहा कि एनपीपी के ज्यादातर उम्मीदवार पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन वे सब युवा और शिक्षित हैं और उनके पास एक व्यापक दृष्टिकोण है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि राज्य के लोगों के समक्ष अब तक कांग्रेस या एमएनएफ के अलावा कोई विकल्प नहीं था। अब यहां बदलाव जरूरी हो गया है। एनपीपी ने राज्य की 40 में से नौ सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। इनमें मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ललथनहवला की शेरछिप सीट भी शामिल है।
विज्ञापन


लेकिन क्या कद्दावर नेताओं के मुकाबले नए चेहरों को मैदान में उतारने पर खतरा नहीं है? डा. जहाऊ मानते हैं कि इसमें खतरा है। लेकिन वे मिसाल देते हैं कि शेरछिप से कभी कोई स्थानीय व्यक्ति चुनाव नहीं जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहाऊ सवाल करते हैं कि ललथनहवला ने बीते पांच साल में कितनी बार शेरछिप का दौरा किया है? वहां उनकी बहू ही कामकाज देखती है। वे बताते हैं कि एनपीपी ने स्थानीय युवा को टिकट दिया है। उसे उस क्षेत्र और वहां की समस्याओं की जानकारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने ज्यादातर सीटों पर स्थानीय लोगों को ही मैदान में उतारा है। वह कहते हैं कि अगर पहली बार मैदान में उतर कर हम तीन-चार सीटें भी जीत जाते हैं तो यह हमारे लिए एक उपलब्धि होगी। 


एनपीपी नेता मानते हैं कि अबकी चुनावों से पहले वोटरों के रुझान का पता नहीं लग रहा है। ऐसे में चुनावी नतीजों का पूर्वानुमान लगाना मुश्किल है। जहाऊ कहते हैं कि अबकी त्रिशंकु विधानसभा की संभावना बन रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने चुानव के बाद कांग्रेस के साथ तालमेल की संभावना से इंकार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed