फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram CM Lalduhoma lauds Project Monitoring Committee also releases Annual Report 2024–25

Mizoram: सीएम लालदुहोमा ने प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग कमेटी की सराहना की, वार्षिक रिपोर्ट 2024–25 भी जारी की

Wed, 24 Sep 2025 08:26 PM IST
शुभम कुमार एन. अर्जुन, आइजोल
एन. अर्जुन, आइजोल Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 24 Sep 2025 08:26 PM IST
सार

मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने राज्य परियोजना मॉनिटरिंग कमेटी की वार्षिक रिपोर्ट 2024–25 जारी की। उन्होंने समिति की पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता की भागीदारी को सराहा। सीएम ने सदस्यों को निडर होकर कार्य करने की सलाह दी और राजनीतिक भिन्नता के बावजूद सहयोग का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
Mizoram CM Lalduhoma lauds Project Monitoring Committee also releases Annual Report 2024–25
मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग कमेटी की सराहना की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने बुधवार को मुख्यमंत्री सम्मेलन कक्ष में राज्य परियोजना मॉनिटरिंग कमेटी की वार्षिक रिपोर्ट 2024–25 जारी की। इस मौके पर उन्होंने राज्यभर में विकास परियोजनाओं की निगरानी के लिए कमेटी की समर्पण भावना और व्यापक कार्यशैली की प्रशंसा की। इस दौरान मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने कहा कि यह कमेटी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने इसे सामुदायिक संगठनों और पंजीकृत दलों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक समावेशी मंच बताया, जो जनता की भागीदारी के आधार पर सरकारी परियोजनाओं की निगरानी करता है।

विज्ञापन


समिति के सदस्यों को निडरता से काम करने की सलाह
इसके साथ ही सीएम लालदुहोमा ने समिति के सदस्यों को निडर होकर काम करने की सलाह दी और भरोसा दिलाया कि सरकार उन्हें हरसंभव सहयोग देगी, चाहे उनकी राजनीतिक विचारधारा कुछ भी हो। इस अवसर पर सदस्य सचिव इंजीनियर लालथंजुआला राल्टे ने रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- VHP: विहिप नेता ने मुस्लिम नेताओं की भड़काऊ बयानबाजी पर जताई आपत्ति, कहा- यह देश संविधान से चलता है
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कमेटी परियोजनाओं की निगरानी फील्ड इंस्पेक्शन के जरिए करती है, जिसमें कार्यान्वयन, गुणवत्ता, खर्च और चुनौतियों का मूल्यांकन शामिल है। विभागों, कार्यान्वयन एजेंसियों और ठेकेदारों के साथ परियोजना स्थल के पूर्व और पश्चात बैठकें करके जवाबदेही सुनिश्चित की जाती है।

जानें क्या कहती है रिपोर्ट?
बता दें कि रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024–25 के दौरान समिति ने 47 परियोजनाओं की निगरानी की, जिनमें से 42 का विस्तृत उल्लेख रिपोर्ट में किया गया है। ये परियोजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पुल, सामाजिक कल्याण, खेल, कृषि, मत्स्य पालन, पशुपालन और लोक स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों से जुड़ी थीं। मुख्यमंत्री ने पुनः आश्वस्त किया कि राज्य सरकार लोगों के केंद्रित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग कमेटी की भूमिका
पारदर्शिता और संसाधनों के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने में बेहद महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें:- रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत: 100 से ज्यादा देशों को कर रहा निर्यात, डिफेंस एक्सपो में दिखी स्वदेशी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed