फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram CM Inaugurates Trauma Care Facility at Aizawl Civil Hospital to Meet Growing Healthcare Demands

मिजोरमः मुख्यमंत्री ने आइज़ॉल अस्पताल ट्रॉमा केयर सुविधा का उद्घाटन किया, स्वास्थ्य सेवाओं की मांग होगी पूरी

Thu, 24 Jul 2025 06:24 PM IST
Kripa Arora एन. अर्जुन, आइज़ॉल
एन. अर्जुन, आइज़ॉल Published by: Kripa Arora Updated Thu, 24 Jul 2025 06:24 PM IST
सार

मिरोजरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने गुरुवार को आइज़ॉल सिविल अस्पताल में नवनिर्मित ट्रॉमा केयर सुविधा का उद्घाटन किया। उन्होंने इस बहुप्रतीक्षित सुविधा को साकार करने में योगदान देने वाले सभी
लोगों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
Mizoram CM Inaugurates Trauma Care Facility at Aizawl Civil Hospital to Meet Growing Healthcare Demands
मिरोजरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ट्रॉमा केयर सुविधा का उद्घाटन किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिरोजरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने गुरुवार को आइज़ॉल सिविल अस्पताल में नवनिर्मित ट्रॉमा केयर सुविधा का उद्घाटन किया। यह आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करने की दिशा में मिज़ोरम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन

उन्होंने इस बहुप्रतीक्षित सुविधा को साकार करने में योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केंद्र आपातकालीन समय पर घायलों की देखभाल और गंभीर रोगियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार अस्पताल का और भी विस्तार कर रही है, जिसमें पीएमजेवीके योजना के अंतर्गत लगभग ₹88.33 करोड़ की लागत से नए ब्लॉक ‘ए’ और ‘बी’ का निर्माण भी शामिल है। इसके अतिरिक्त, कार्डियक केयर, किडनी डायलिसिस और आईवीएफ जैसी नई स्वास्थ्य सेवाओं की भी शुरुआत की जाएगी ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिजोरम के डॉक्टर अत्यंत कुशल हैं और सरकार उन्हें आवश्यक सुविधाएं व अधोसंरचना प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए। मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वस्त किया कि ट्रॉमा केयर सुविधा को व्यावहारिक आवश्यकताओं और स्वास्थ्य पेशेवरों के सुझावों के आधार पर आगे भी उन्नत किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती लालरिनपुई ने भी अपने संबोधन में स्वास्थ्य सेवाओं के विकास के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता दोहराई और मुख्यमंत्री के निरंतर सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आयुक्त एवं सचिव एच लालेंगमाविया ने की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. एसआर एनगुर्चमलियाना द्वारा एक तकनीकी प्रस्तुति भी दी गई। उल्लेखनीय है कि आइज़ॉल सिविल अस्पताल में ट्रॉमा केयर सुविधा का निर्माण भूमि विवाद और कोविड-19 महामारी के कारण विलंबित हुआ था।

अब यह कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसमें 121.50 लाख रुपए की धनराशि केंद्र सरकार तथा 450 रुपए लाख राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई। इस सुविधा में रिसेप्शन और ट्रायेज़ क्षेत्र, उपचार व अवलोकन कक्ष, इमेजिंग (एक्स-रे/सीटी स्कैन), एक लघु ऑपरेशन थियेटर/पुनर्जीवन कक्ष तथा चिकित्सा स्टाफ के लिए कक्ष शामिल हैं। यह मिज़ोरम में स्थापित सात ट्रॉमा केयर केंद्रों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed