{"_id":"67a4e0bda57017d31e0d98f3","slug":"mizoram-bjp-s-molin-kumar-chakma-sworn-in-as-cem-of-chakma-council-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम: भाजपा के मोलिन कुमार चकमा ने चकमा काउंसिल के सीईएम के रूप में ली शपथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम: भाजपा के मोलिन कुमार चकमा ने चकमा काउंसिल के सीईएम के रूप में ली शपथ
Thu, 06 Feb 2025 09:48 PM IST
राहुल कुमार
अमर उजाला, ब्यूरो, आइजोल
अमर उजाला, ब्यूरो, आइजोल
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 06 Feb 2025 09:48 PM IST
सार
Molin Kumar Chakma: सीईएम के रूप में शपथ लेने के बाद मोलिन कुमार चकमा ने इसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तहत काउंसिल के नए कार्यकारी समिति की शुभ शुरुआत बताया।
विज्ञापन
भाजपा मोलिन कुमार चकमा
- फोटो : मिजोरम भाजपा एक्स अकाउंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के नेता मोलिन कुमार चकमा को मिजोरम के चकमा स्वायत्त जिला परिषद(सीएडीसी) के मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) के रूप में शपथ दिलाई गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। लॉंगतलाई के अतिरिक्त उप आयुक्त जोरामसियामा हमार ने चकमा को कार्यालय औरगोपनीयता की शपथ दिलाई।
यह कार्यक्रम काउंसिल के मुख्यालय कमलानगर (चांवते) में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ ) के विधायक और पूर्व चकमा काउंसिल के पूर्व सीईएम रसिक मोहन चकमा सहित कई राजनीतिक नेता और काउंसिल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। सीईएम के रूप में शपथ लेने के बाद मोलिन कुमार चकमा ने इसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तहत काउंसिल के नए कार्यकारी समिति की शुभ शुरुआत बताया।
उन्होंने चकमा क्षेत्र के सभी राजनीतिक दलों, गैर सरकारी संगठनों और बौद्धिकों से अपनी कार्यकारी समिति को प्रशासन के सुचारु संचालन और प्रगति के लिए समर्थन देने की अपील की। सीईएम के रूप में शपथ लेने के बाद, चकमा ने कार्यकारी समिति के पांच सदस्यों के नामों की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकारी समिति में पदों का वितरण समय आने पर घोषित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मोलिन कुमार चकमा ने 2023 में भाजपा टिकट पर काउंसिल के बाजेसोरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता था।