फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram assembly elections 2018: Rahul Gandhi says BJP RSS not win lok sabha elections

मिजोरम में राहुल गांधी की पहली सभा, भाजपा-आरएसएस को लिया निशाने पर

Tue, 20 Nov 2018 05:06 PM IST
भाषा
भाषा Updated Tue, 20 Nov 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
Mizoram assembly elections 2018: Rahul Gandhi says BJP RSS not win lok sabha elections
राहुल गांधी - फोटो : Twitter Congress @INCIndia
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा को भलीभांति पता है कि पार्टी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी। मिजोरम के चंफई में पहली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर राज्य की संस्कृति को तबाह करने की कोशिश का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, संघ और भाजपा समझते हैं कि मिजोरम में घुसने और यहां की संस्कृति बर्बाद करने के लिए उनके पास यही एक अवसर बचा है। उन्हें पता है कि वे अगला लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाएंगे। 

विज्ञापन


मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 28 नवंबर को होगा। यह पूर्वोत्तर में एक मात्र राज्य बचा है जहां कांग्रेस सत्ता में है।

उन्होंने दावा किया कि राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) आगामी चुनाव में भाजपा की साझेदार है।कांग्रेस आरोप लगा रही है कि एमएनएफ और भाजपा त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में चुनाव के बाद गठबंधन करेंगे। हालांकि दोनों ही दल इस दावे को खारिज कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed