फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram Assembly Elections 2018: Narendra Modi attacks Congress at BJP rally

मिजोरम में बोले मोदी: राज्य के पास कांग्रेस से मुक्ति पाने का मौका

Fri, 23 Nov 2018 01:01 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Nov 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
Mizoram Assembly Elections 2018: Narendra Modi attacks Congress at BJP rally
मिजोरम में मोदी - फोटो : BJP Twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम के अपने पहले दौरे में कांग्रेस पर बयानों के खूब तीर छोड़े। लेंगलुई में हुई चुनावी सभा में बोलते हुए पीएम ने कहा, "देश के इस हिस्से में आकर हमेशा खुशी मिलती है। बीते चार साल में मैं उत्तर-पूर्व  के तमाम राज्यों में 27 बार आ चुका हूं। कांग्रेस कभी देश के ज्यादातर राज्यों में सत्ता पर काबिज थी लेकिन आज 2-3 राज्यों तक सीमित है। अब मिजोरम के लोगों के पास भी कांग्रेस से मुक्ति पाने का सुनहरा मौका है"
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने नॉर्थ-ईस्ट के लिए चलाई गई सरकारी योजनाओं का खास तौर पर जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गुजरे साढ़े चार साल में 'एक्ट फास्ट फॉर इंडियाज ईस्ट' नीति के तहत उत्तर-पूर्व के हर हिस्से का विकास किया है। 
विज्ञापन


उत्तर-पूर्व के शहरों को रेलवे से जोड़ने का जिक्र भी पीएम ने किया। उन्होंने कहा,

"सभी उत्तर-पूर्वी राज्यों की राजधानियों को रेलवे से जोड़ने के लिए भारतीय रेलवे का अभियान जारी है। इसे प्राथमिकता दी जा रही है। इस पर पहले से 3 गुना ज्यादा रफ्तार से काम हो रहा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

मिजोरम में लोक निर्माण मंत्रालय खुद मुख्यमंत्री के पास है। इसे लेकर भी मोदी ने कांग्रेस को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की खराब कार्य-संस्कृति की वजह से मिजोरम मुश्किल में है। ज्यादातर प्रोजेक्ट समय से पीछे चल रहे हैं। ये नहीं भूलना चाहिए कि सीएम ने पीडबल्यूडी विभाग खुद के पास रखा है। आपकी उम्मीदें और महत्वाकांक्षाओं का कांग्रेस के लिए कोई मोल नहीं है। उनकी प्राथमकिता बस सत्ता है। 

प्रधानमंत्री को यहां लेंगलुई और राजधानी आइजल में कुल दो सभाएं करनी थीं लेकिन आइजल में सभा की मंजूरी नहीं मिलने से बाद में इसे रद्द कर दिया गया।

मिजोरम में 28 नवंबर को मतदान होना है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed