फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram Assembly Elections 2018: biplab deb will be the face of BJP election campaign in Mizoram

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018: मिजोरम में भाजपा के चुनाव अभियान का चेहरा होंगे बिप्लब देब

Mon, 22 Oct 2018 01:58 PM IST
रीता तिवारी, आइजल
रीता तिवारी, आइजल Updated Mon, 22 Oct 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
Mizoram Assembly Elections 2018: biplab deb will be the face of BJP election campaign in Mizoram
बिप्लब देब
भाजपा मिजोरम में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का प्रमुख चेहरा बनाएगी। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने त्रिपुरा के प्रदेश नेतृत्व को राज्य की 40 में से पांच सीटें जिताने का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन


त्रिपुरा भाजपा के पांच मंत्रियों, नेताओं और विधायकों की एक टीम उक्त पांचों चुनाव क्षेत्रों के दौरे के लिए रविवार को यहां पहुंच गई। सोमवार को उनलोगों ने पांचों विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। भाजपा की त्रिपुरा शाखा की महासचिव प्रतिमा भौमिक ने यहां बताया कि हमें जिन पांच सीटों का जिम्मा मिला है वहां चकमा और रियांग जनजातियों की आबादी ही ज्यादा है। 
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि पार्टी को राज्य के लोगों से बढ़िया समर्थन मिल रहा है। भौमिक ने दावा किया कि राज्य के लोग कांग्रेस के शासन से आजिज आ चुके हैं। अबकी वे भाजपा का समर्थन कर उसकी सरकार बनवाएंगे ताकि यह राज्य भी विकास की मुख्यधारा में शामिल हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों ने बताया कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री देब मंगलवार को यहां आएंगे। वे यहां कमलानगर में पार्टी की एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ त्रिपुरा भाजपा के दूसरे नेता भी मौजूद रहेंगे। 


भाजपा के एक स्थानीय नेता ने बताया कि त्रिपुरा में मिली कामयाबी के बाद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व बिपल्ब की छवि को इन विधानसभा चुनावों में भुनाना चाहता है। इससे यह संदेश जाएगा कि पार्टी किसी बाहरी व्यक्ति को मुख्यमंत्री के तौर पर थोपने की बजाय स्थानीय व्यक्ति को ही तरजीह देगी। 

इलाके के दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी यहां प्रचार अभियान में शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed