फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mithali Raj gives this smart answer when asked about her favourite male cricketer

जब पुरुष क्रिकेटरों को लेकर मिताली राज का ये जवाब बना था सुर्खियां

Wed, 12 Jul 2017 07:24 PM IST
amarujala.com- written by: संदीप भट्ट
amarujala.com- written by: संदीप भट्ट Updated Wed, 12 Jul 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
Mithali Raj gives this smart answer when asked about her favourite male cricketer
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने वनडे में सर्वाधिक 6 हजार रन बनाकर रिकार्ड कायम किया है। बात जब मिताली के रिकार्ड की हो रही है तो उनसे जुड़े किस्सों की भी होना लाजमी है। 
विज्ञापन


एक पत्रकार ने जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज से पुरुष क्रिकेटरों को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने उसका कमाल का जवाब दिया। दरअसल, पत्रकार ने मिताली से पूछा था कि आपका पसंदीदा पुरुष क्रिकेटर कौन है, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि कहा क्या आप यही सवाल किसी पुरुष क्रिकेटर से पूछेंगे। क्या आप उनसे पूछेंगे कि उनकी पसंदीदा महिला क्रिकेटर कौन है।
विज्ञापन




इतना ही नहीं मिताली ने कहा कि अक्सर हमसे यही सवाल किया जाता है, जबकि मुझसे यह पूछा जाना चाहिए कि आपका पसंदीदा महिला क्रिकेटर कौन है। मिताली के इस जवाब ने तब मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी और पुरूष क्रिकेटरों के भी खूब बयान मीडिया में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि मिताली राज ने कुछ समय पहले यह बात बेंगलुरू में आयोजित एक कार्यक्रम में कही थी। साथ ही उन्होंने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बीसीसीआई की ओर से की जा रही कोशिशों की तारीफ भी की।


उन्होंने कहा कि पहले महिला क्रिकेट मैचों का प्रसारण टीवी पर नहीं होता था, इसलिए महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को ज्यादा तवज्जो नहीं मिलती थी। बहरहाल, मिताली ने कहा कि पुरुष क्रिकेटरों ने कुछ मानदंड तय कर रखे हैं, जहां महिला क्रिकेटरों को पहुंचना है। मेरी कोशिश हमेशा से रहती है कि हम भी उस स्तर तक पहुंचे सकें और हमारा क्रिकेट भी उसी स्तर तक पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed