फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mission Sudarshan Chakra: From hospitals, railways to centres of faith will be given security cover PM Modi

PM Modi: 'रक्षा कवच' मजबूत करने के लिए 'सुदर्शन चक्र' परियोजना का एलान; स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली होगी विकसित

Fri, 15 Aug 2025 09:26 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 15 Aug 2025 09:26 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस पर देश के नाम अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सुरक्षा को लेकर बड़ा एलान किया। लाल किले की प्राचीर से उन्होंने मिशन सुदर्शन चक्र का एलान किया।

विज्ञापन
Mission Sudarshan Chakra: From hospitals, railways to centres of faith will be given security cover PM Modi
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के महत्वपूर्ण सैन्य और नागरिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा एक स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली विकसित करने की परियोजना की घोषणा की। परियोजना के तहत किसी भी दुश्मन के खतरे का निर्णायक जवाब देने की क्षमता विकसित की जाएगी। यह कदम पाकिस्तान और चीन से उत्पन्न सुरक्षा चुनौतियों को लेकर चिंताओं के बीच उठाया गया है।

विज्ञापन


लाल किले की प्राचीर से अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में पीएम मोदी ने सैन्य प्लेटफार्मों के लिए विदेशी तकनीकों पर निर्भरता कम करने के नई दिल्ली के संकल्प का भी संकेत दिया। उन्होंने भारत के लड़ाकू विमानों के लिए देश में ही जेट इंजन विकसित करने का आह्वान किया। हालांकि, प्रधानमंत्री ने 'सुदर्शन चक्र' नामक वायु रक्षा प्रणाली के बारे में विस्तार से नहीं बताया, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह इस्राइल की आयरन डोम ऑल-वेदर वायु रक्षा प्रणाली की तर्ज पर हो सकती है, जिसे एक बेहद प्रभावी मिसाइल शील्ड के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन


नई रक्षा प्रणाली की घोषणा पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की ओर से कथित तौर पर दोनों पड़ोसी देशों के बीच भविष्य में किसी भी सैन्य टकराव की स्थिति में गुजरात में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की जामनगर रिफाइनरी सहित सीमा पर भारतीय संपत्तियों को निशाना बनाने के संकेत देने के कुछ दिनों बाद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने क्या कहा?
उन्होंने कहा, 'मैंने एक संकल्प लिया है, इसके लिए मुझे देशवासियों का आशीर्वाद चाहिए, क्योंकि समृद्धि कितनी ही हो, लेकिन सुरक्षा के साथ न हो तो इसका महत्व नहीं होता। मैं लाल किले से कह रहा हूं कि आने वाले 10 साल में यानी 2035 तक राष्ट्र के सभी अहम स्थलों जिनमें सामरिक के साथ साथ सिविलियन क्षेत्र भी शामिल हैं। जैसे अस्पताल, रेलवे, आस्था के केंद्र हों, उन्हें तकनीक के नए प्लेटफॉर्म द्वारा पूरी तरह सुरक्षा का कवच दिया जाएगा। ये सुरक्षा का कवच लगातार विस्तृत होगा।' 



'2035 तक इसके लिए राष्ट्रीय कवच को विस्तार देना चाहता हूं'
उन्होंने कहा, 'देश का हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे, किसी भी तरह की तकनीक आ जाए, हमारी तकनीक उसका मुकाबला करने में सक्षम हो। मैं 2035 तक इसके लिए राष्ट्रीय कवच को विस्तार देना चाहता हूं। भगवान श्रीकृष्ण का जो सुदर्शन चक्र था, हमने उस चक्र की राह को चुना है। जब महाभारत की लड़ाई चल रही थी, श्रीकृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्र से सूर्य के प्रकाश को रोक दिया था और दिन में ही अंधेरा कर दिया था। तब अर्जुन ने जो शपथ ली थी जयद्रथ का वध करने की, उसे वे पूर्ण कर पाए थे, यह सुदर्शन चक्र की वजह से हुआ था।' 


अब देश मिशन सुदर्शन चक्र लॉन्च करेगा
पीएम मोदी ने कहा, 'अब देश मिशन सुदर्शन चक्र लॉन्च करेगा। यह सुदर्शन चक्र एक ताकतवर वेपन सिस्टम दुश्मन के हमले को न्यूट्रलाइज तो करेगा ही, बल्कि दुश्मन पर कई गुना तेज पलटवार भी करेगा। हमने मिशन सुदर्शन चक्र के लिए कुछ मूलभूत बातें भी तय की हैं, हम 10 साल में उसे पूरी तेजी से आगे बढाना चाहते हैं। उसकी मैन्युफैक्चरिंग से लेकर पूरी रिसर्च देश में देश के लोगों द्वारा ही हो।' 

'सुदर्शन चक्र की तरह टारगेट के आधार पर आगे बढ़ेंगे'
उन्होंने कहा कि वॉरफेयर के हिसाब से उसका हिसाब-किताब लेकर हम इस पर प्लस वन की नीति से काम करेंगे। सुदर्शन चक्र की एक खासियत थी कि उसका जो निशाना होता था, वहीं तक जाता था, और फिर वापस आ जाता था। हम भी सुदर्शन चक्र की तरह टारगेट के आधार पर आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed