केरल से लापता युवक ने भेजा संदेश, मैं इस्लामिक स्टेट में महफूज हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल से गायब होकर इस्लामिक स्टेट जाने वाले कई युवाओं ने कसरागोद जिले में अपने परिवार से संपर्क किया है। बीते शुक्रवार को इस तरह का एक मामला सामने आया। अशफाक नाम के युवक ने जिले में अपने घर टेलीग्राम मैसेंजर के जरिए एक ऑडियो मैसेज भेजा है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अशफाक ने बताया कि वह ठीक है, साथ ही उसने ये भी पूछा कि उसकी मां ठीक है कि नहीं। टेलीग्राम का मैसेज इस तरह का होता है कि वो सुने जाने के बाद खुद खत्म हो जाता है।
सूत्रों के मुताबिक युवक की बहन उससे दोबारा बात नहीं कर सकी। इसी बीच दो सप्ताह पहले गायब हुए एक अन्य युवक का भी अपने परिवार के पास मैसेज पहुंचा है।
वो इस्लामिक स्टेट में ठीक हैं
इन दोनों युवकों के ठिकानों का पता नहीं चल सका है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि दोनों ही युवक आईएस में शामिल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हम परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं।
हम युवकों द्वारा अपने परिवारों से बनाए संपर्क सूत्रों को कुछ महत्वपूर्ण कारणों की वजह से खत्म नहीं कर सकते। कुछ गायब हुए युवकों ने अपने परिवारों के पास संक्षिप्त संदेश भेजे हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि वो इस्लामिक स्टेट में ठीक हैं।
हालांकि अभी ये पता नहीं चल सका है कि क्या वाकई गायब हुए युवक आईएस शासित क्षेत्र में ही हैं जहां इस्लामिक कानून ही लागू होता है। सूत्रों के मुताबिक परिवारों तक इस तरह के संदेश भी आए हैं कि वो क्यों इस नरक में रह रहे हैं। केरला पुलिस ने इसके अलावा कुछ संदिग्ध युवकों को भी मुंबई से गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ कोच्चि में युवकों के गायब होने और उनके धर्मांतरण में शामिल होने का केस है।