फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Missing Mumbai woman traced to Pak after 20 years courtesy social media

Mumbai: 20 साल पहले मुंबई से लापता हुई महिला पाकिस्तान में मिली, सोशल मीडिया के जरिए परिजनों से की बात

Mon, 01 Aug 2022 08:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 01 Aug 2022 08:56 PM IST
सार

पाकिस्तान में एक वजीउल्ला मारूफ नाम के सामाजिक कार्यकर्ता ने हमीदा बानो (लापता महिला) से मुलाकात की। महिला ने उन्हें बताया कि कैसे मुंबई में एक एजेंट ने बीस साल पहले दुबई में काम दिलाने का वादा करके उसे धोखा दिया।

विज्ञापन
Missing Mumbai woman traced to Pak after 20 years courtesy social media
हैदराबाद में रह रहीं मुंबई की हमीदा बानो - फोटो : Youtube/Waliullah Maroof

विस्तार

मुंबई से बीस साल पहले लापता हुई महिला को सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान से ढूंढ निकाला गया है। सत्तर वर्षीय महिला अभी पाकिस्तान के हैदराबाद शहर में रह रही हैं। महिला ने दुबई में घरेलू सहायिका के रूप में काम करने के लिए शहर को छोड़ा था लेकिन उसके बाद वह पड़ोसी देश पहुंच गईं। महिला ने लापता होने के बाद से पहली बार सोशल मीडिया के जरिए उपनगरीय कुर्ला में रहने वाले अपने परिवार के साथ बात की। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी कार्यकर्ता ने मुलाकात कर यू-ट्यूब पर डाला वीडियो
महिला के परिवार के अनुसार, पाकिस्तान में एक वजीउल्ला मारूफ नाम के सामाजिक कार्यकर्ता ने हमीदा बानो (लापता महिला) से मुलाकात की। महिला ने उन्हें बताया कि कैसे मुंबई में एक एजेंट ने बीस साल पहले दुबई में काम दिलाने का वादा करके उसे धोखा दिया और वह इसके (दुबई के) बजाय पड़ोसी देश (पाकिस्तान) में पहुंच गईं। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी व्यक्ति से शादी की लेकिन उसकी मौत हो गई
इसके बाद बानो पाकिस्तान के सिंध प्रांत के हैदराबाद शहर में रहने लगी और बाद में उसने एक स्थानीय व्यक्ति से शादी कर ली, जिससे उसका एक बच्चा भी हुआ। लेकिन उसके पति की बाद में मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मारूफ ने महिला की कहानी को सुनकर और उसके घर वापस जान की तड़प को देखकर अपने यूट्यूब चैनल पर उसका वीडियो अपलोड किया और मुंबई से किसी सामाजिक कार्यकर्ता की तलाश शुरू कर दी जो उसकी मदद कर सके और अंत में उसे कार्यकर्ता खफ्लान शेख मिल गया। 


महिला की बेटी ने क्या कहा?
यास्मीन कहती हैं, "मेरी मां एक एजेंट के जरिए काम के सिलसिले में 2002 में दुबई चली गई थी। लेकिन एजेंट की लापरवाही के कारण वह पाकिस्तान चली गईं। हम उनके ठिकाने से अनजान रहे और उसी एजेंट के जरिए केवल एक बार उससे (मां) संपर्क कर सके।" 

यास्मीन ने बताया कि अतीत में उनकी मां घरेलू सहायिका के रूप में काम करने के लिए कतर भी गई थीं। यास्मीन कहती हैं, "हमें खुशी है कि हमारी मां जीवित और सुरक्षित है। अब हम चाहते हैं कि भारत सरकार उसे वापस लाने में हमारी मदद करे।"

परिवार ने पाकिस्तान उच्चायोग से संपर्क करने की योजना बनाई है ताकि महिला को सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed