फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Miscreants put SP cap on Mahatma Gandhi

शरारती तत्वों ने बापू को भी नहीं बख्शा, पहना दी सपा की टोपी

Wed, 03 Aug 2016 04:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Wed, 03 Aug 2016 04:47 AM IST
विज्ञापन
Miscreants put SP cap on Mahatma Gandhi
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

मुरादाबाद के महापौर उपचुनाव से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को कुछ शरारती तत्वों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ भद्दा मजाक किया। सिविल लाइंस क्षेत्र में कंपनी बाग स्थित बापू की प्रतिमा से असामाजिक तत्वों ने चश्मा उतार लिया और बापू को सपा की टोपी और पटका पहना गए।

विज्ञापन


मार्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने डीएम से शिकायत की। डीएम ने मामले में मजिस्ट्रियल जांच बैठा दी है। सिविल लाइंस में मंगलवार सुबह करीब पांच बजे लोग कंपनी बाग में टहलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को किसी ने समाजवादी पार्टी की टोपी पहना रखी थी। प्रतिमा के गले में सपा पटका पड़ा था। ठीक ऐसी ही टोपी और पटका सपा महापौर उपचुनाव में इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन


गांधी जी की प्रतिमा के साथ हुए इस खिलवाड़ की शिकायत किसी व्यक्ति ने डीएम को फोन पर दी। सिविल लाइंस थाने को भी पब्लिक ने कॉल करके बताया। सुबह करीब सात बजे मौके पर पहुंचे सिविल लाइंस थाने के एक दरोगा ने गांधी जी की प्रतिमा से टोपी और पटका उतारा व अपने साथ ले गया। लेकिन इस मामले में मंगलवार देर रात तक पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed