फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Miscreants looted mobile phones worth rupees one crore in Hyderabad

बदमाशों ने ड्राइवर को पीट मोबाइल से भरा ट्रक लूटा, एक करोड़ थी माल की कीमत

Thu, 14 Feb 2019 03:44 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 14 Feb 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Miscreants looted mobile phones worth rupees one crore in Hyderabad
प्रतीकात्मक तस्वीर

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में बदमाशों ने मोबाइल फोन से भरे ट्रक को लूट लिया है। अज्ञात लुटेरों ने हाइवे पर ट्रक ड्राइवर को पीटा और माल लेकर भाग गए। बताया जा रहा है कि ट्रक में रखे मोबाइल फोनों की कीमत एक करोड़ रुपये थी। 


loader

पुलिस के मुताबिक, "मोबाइल से भरा हुआ ट्रक नेल्लोर के श्री सिटी से कोलकाता की तरफ जा रहा था। सुबह के वक्त यह घटना तब हुई जब ड्राइवर ने आराम करने के लिए ट्रक को हाइवे के किनारे रोका। उसी वक्त 4 की संख्या में बदमाश आए और उन्होंने ड्राइवर को पीटने के बाद उसे पेड़ से बांध दिया।"

पुलिस ने आगे बताया, "यह घटना जिले के दगादार्थी गांव के पास के हाइवे पर हुई है। ट्रक में शिओमी कंपनी के मोबाइल फोन थे, जिनकी कीमत एक करोड़ रुपये थी। बदमाशों ने गोवरावरम गांव के पास गाड़ी को रोका और किसी दूसरे ट्रक में सभी मोबाइल फोन को ट्रांसफर कर दिए और फिर निकल गए। सुबह होने पर जब लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बंधे देखा तो पुलिस को घटना की सूचना दी।"

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस लुटेरों का सुराग ढूंढ रही है। पुलिस का कहना है कि लूट पूरी योजना के साथ की गई थी। इस घटना में कंपनी के किसी आदमी का हाथ होने की संभावना से भी इनकार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि ट्रक में रखे मोबाइल फोन की कीमत 6 हजार रुपये से 14 हजार रुपये के बीच थी। इस मामले में लूटा का केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed