{"_id":"62a311cb1fbef37db66dee33","slug":"miscreants-hang-effigy-of-suspended-bjp-spokesperson-nupur-sharma-in-belagavi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nupur Sharma case: बेलागावी में नुपुर शर्मा के पुतले को सरेआम फांसी की तरह लटकाया, नमाज के बाद बवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nupur Sharma case: बेलागावी में नुपुर शर्मा के पुतले को सरेआम फांसी की तरह लटकाया, नमाज के बाद बवाल
Fri, 10 Jun 2022 03:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, बेलागावी,
पीटीआई, बेलागावी,
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 10 Jun 2022 03:11 PM IST
सार
जुमे को देखते हुए पूरे बेलागावी शहर में विशेष सतर्कता बरती जा रही थी। मौके पर मौजूद पुलिस व नगर निगम की टीम ने पुतले को तत्काल तार से निकालकर जब्त कर लिया।
विज्ञापन
नुपुर शर्मा पर कार्रवाई की मांग को लेकर कई शहरों में प्रदर्शन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के कई शहरों में आज मस्जिदों में जुमे की नमाज के बाद नुपुर शर्मा के कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर उग्र प्रदर्शन किया गया। नुपुर को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई। कर्नाटक के बेलागांवी में निलंबित भाजपा नेता नुपुर के पुतले को सरेआम फांसी की तरह बिजली के तार से लटकाया गया।
विज्ञापन
जुमे को देखते हुए पूरे बेलागावी शहर में विशेष सतर्कता बरती जा रही थी। मौके पर मौजूद पुलिस व नगर निगम की टीम ने पुतले को तत्काल तार से निकालकर जब्त कर लिया। बेलागावी में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दो समुदायों के बीच दुश्मनी फैलाने और समाज में शांति भंग करने का मामला दर्ज किया है। भाजपा ने पांच जून को शर्मा को निलंबित कर दिया और दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित कर दिया क्योंकि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कुछ मुस्लिम देशों के विरोध के साथ विवाद बढ़ गया था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने शर्मा और उनके परिवार को एक शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सुरक्षा प्रदान की थी कि उन्हें पैगंबर मोहम्मद पर उनकी विवादास्पद टिप्पणी पर जान से मारने की धमकी मिल रही थी। उसने पुलिस से प्रताड़ना और धमकी मिलने का हवाला देते हुए सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन