फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   misbehavior with judge murder accused in court throws sandal on Judge, case filed

हत्या के आरोपी ने न्यायाधीश पर चप्पल फेंकी, मामला दर्ज

Sat, 29 Jun 2019 08:19 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 29 Jun 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
misbehavior with judge murder accused in court throws sandal on Judge, case filed
अदालत (फाइल)
महाराष्ट्र के ठाणे स्थित सत्र अदालत में हत्या के एक आरोपी ने एक न्यायाधीश की ओर चप्पल फेंक दी और उन्हें गाली भी दी। आरोपी नया वकील रखने के अदालत के निर्णय से खफा था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को हुई। 
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गणेश गायकवाड़ नाम का एक व्यक्ति हत्या के एक मामले में मुकदमे का सामना कर रहा है और उसे फिलहाल ठाणे केंद्रीय कारागार में रखा गया है। उसे मामले में सुनवाई के लिए शुक्रवार को जिला सत्र न्यायाधीश राजेश गुप्ता के समक्ष पेश किया गया था। 
विज्ञापन


न्यायाधीश ने जब गायकवाड़ से उसके वकील के बारे में पूछा, तब उसने कहा कि वकील मौजूद नहीं है। इस पर, न्यायाधीश ने उससे कहा कि वह अपने लिए एक नया वकील रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया, ‘‘इस बात से गायकवाड़ नाराज हो गया। उसने अपनी चप्पल निकाली और उसे न्यायाधीश की ओर फेंक दिया तथा उन्हें गाली भी दी। हालांकि, चप्पल न्यायाधीश को नहीं लगी क्योंकि वह झुक गए थे।’’ 

ठाणे नगर पुलिस ने इस सिलसिले में गायकवाड़ के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। घटना के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed