फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Minor Murdered By Knife In Public, Elder Brother Made Video Viral

चाकू से नाबालिग ने सरेआम किया कत्ल, इलाके में दहशत बढ़ाने के लिए भाई बनाता रहा वीडियो

Wed, 02 Dec 2020 10:15 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अनिल पांडेय Updated Wed, 02 Dec 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Minor Murdered By Knife In Public, Elder Brother Made Video Viral
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिल को देने वाली एक घटना हुई है। इसमें एक किशोर को नाबालिग ने सरेराह चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को चंद घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इस खौफनाक वारदात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

इस वजह से बनाया वीडियो

वीडियो में बीच सड़क पर नाबालिग की लाश खून से लथपथ पड़ी नजर आ रही है। वहीं, हत्या का आरोपी बार-बार चाकू से उस पर वार कर रहा है। इस दौरान उसके बड़े भाई जुबेर ने पूरी वारदात का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि यह वीडियो उसने इलाके में खौफ पैदा करने के लिए वायरल किया था।

विज्ञापन

पिटाई का बदला लेने के लिए किया मर्डर

पुलिस के मुताबिक, आरोपी नाबालिग की मृतक ने कई बार पिटाई की थी। कुछ महीने पहले उसने नाबालिग आरोपी के गाल पर ब्लेड मारा था। उसके बाद नाबालिग आरोपी और उसके भाई ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी जुबेर और उसके नाबालिग भाई ने सरेराह अपने दुश्मन की हत्या कर दी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मृतक और आरोपी दोनों के रिकॉर्ड थाने में हैं। इन लोगों बहुत बड़ा क्रिमिनल ग्रुप है। आरोपी हत्या के बाद अपने ग्रुप में यह दिखाना चाहता था कि उसने हत्या कर दी है। इसके चलते वह वीडियो में नाबालिग की मौत के बाद भी उसे चाकू से गोदता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम पेट्रोल देख बनाया था प्लान

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को वारदात के कुछ ही घंटे बाद पकड़ लिया गया, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने हत्या का वीडियो वायरल कर दिया था। बताया जा रहा है कि नाबालिग के बड़े भाई जुबेर ने क्राइम पेट्रोल और फिल्में देखकर इस हत्या का प्लान बनाया था। उन्होंने वारदात को अंजाम देने के लिए ऐसी सड़क चुनी, जहां पर रात को कोई गाड़ी  नहीं चलती हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed