{"_id":"5be8007bbdec22694a53cf75","slug":"minor-married-to-mother-boyfriend-rescued-after-unknown-caller-informed-child-line-about-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से कराई नाबालिग बेटी की शादी, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से कराई नाबालिग बेटी की शादी, एफआईआर दर्ज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Updated Sun, 11 Nov 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई में एक नाबालिग लड़की की मां ने उसकी अपने ब्वॉयफ्रेंड से जबरन शादी करवा दी है। नाबालिग को 20 दिनों तक कैद में रखकर कई बार दुष्कर्म भी किया गया। एक अज्ञात कॉलर ने जब इसकी जानकारी चाइल्ड लाइन को दी तब कहीं जाकर उसे इस कैद से मुक्ति दिलाई गई। जब लड़की छोटी थी तभी उसके पिता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को एक अज्ञात कॉलर ने चाइल्ड लाइन के अधिकारी को बताया कि एक लड़की की हाल ही में शादी हुई है जो दिखने में नाबालिग लगती है। ऐसा लगता है कि जबरदस्ती उसकी शादी करवाई गई है। तीन आदमी और एक औरत उसे घर के अंदर बंद करके रखते हैं। वह सभी लोग दिखने में संदिग्ध लगते हैं। कॉल के बाद चाइल्ड लाइन के काउंसलर्स और नीलनकराई पुलिस कॉलर के बताए हुए पते पर पहुंचे।
विज्ञापन
काउंसलर्स और पुलिस ने लड़की को वहां से बचाया। इसके बाद लड़की को कांचीपुरम के चाइल्ड लाइन वेलफेयर कमिटी के सामने ले जाया गया। कमिटी के सदस्यों के सामने लड़की ने अपने बयान दर्ज करवाए। नाबालिग ने बताया कि वह नीलनकराई में पिता और मां के साथ रहती थी। जब वह छोटी थी तभी उसके पिता की मौत हो गई। पिता के मरने के कुछ महीनों बाद ही मां के 33 साल के शख्स राजशेखर के साथ संबंध हो गए।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि राजशेखर ने मां से कहा वह मुझसे शादी करना चाहता है। उसने कहा कि शादी के बाद वह मां से भी संबंध रखेगा और हमारी आर्थिक मदद करता रहेगा। उसने मां पर मुझसे शादी करने के लिए दबाव बनाया। मैंने इससे साफ मना कर दिया। एक दिन मैं अपनी ट्यूशन क्लास जा रही थी तभी रास्ते में तीन लोगों ने मुझे एक कार में धक्का दिया और कहीं लेकर चले गए।
पीड़िता ने बताया कि उसे एक गांव में तीन दिनों तक कैद करके रखा गया और उसके बाद जबरन राजशेखर से शादी करवा दी गई। इस शादी में उसकी मां भी शामिल थी। यहां से उसे एक घर में ले जाया गया और पिछले 20 दिनों से लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बताया कि लड़की की मां, ब्वॉयफ्रेंड और दो अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बच्ची को शेल्टर होम भेज दिया गया है।