फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minor girl raped at Ulhasnagar railway station colony accused arrest

महाराष्ट्र: साकीनाका के बाद उल्लासनगर में दुष्कर्म, सिर में हथौड़े से वार कर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Sep 2021 12:06 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 12 Sep 2021 12:06 PM IST
सार

 पुलिस ने आरोपी को शनिवार शाम को इसी इलाके से धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रीकांत गायकवाड़ उर्फ दादा के रूप में हुई है। वह उल्हासनगर का रहने वाला है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Minor girl raped at Ulhasnagar railway station colony accused arrest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई के साकीनाका में 32 साल की महिला से दुष्कर्म का मामला अभी थमा भी नहीं था कि महाराष्ट्र के उल्लासनगर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। उल्हासनगर रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार रात 35 वर्षीय व्यक्ति ने 14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान एक मजदूर श्रीकांत गायकवाड़ (30) के रूप में हुई है। उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


आरोपी ने अपने दो दोस्तों के साथ शिरडी से घर जा रहे नाबालिग पर उल्हासनगर रेलवे स्टेशन के स्काईवॉक पर हमला किया। उसने लड़की का जबरन दुपट्टा हटा दिया और उसके सिर पर हथौड़े से हमला किया। उसने लड़की के दोस्तों को धमकाया कि यदि वो उसके बचाव में आगे आए तो वह उन पर भी हमला कर देगा। इसके बाद आरोपी नाबालिग को जबरन रेलवे स्टेशन के पास एक झोपड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की शनिवार की सुबह वहां से फरार हो गई जब आरोपी वहां मौजूद नहीं था। इसके बाद लड़की अपने आवास पर पहुंची और परिवार के सदस्यों के साथ जाकर कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शनिवार रात उल्हासनगर के श्री राम चौक इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उस पर बलात्कार, अपहरण और अन्य धाराओं के अलावा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी के डीसीपी एमएम मकरंदर ने कहा कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे मंगलवार तक के लिए पुलिस हिरासत में सौंपा है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के सिर पर चोटें आई हैं और उसका उल्हासनगर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आरोपी पर कई मामले हैं दर्ज
हालांकि, पुलिस ने आरोपी को शनिवार शाम को इसी इलाके से धर दबोचा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रीकांत गायकवाड़ उर्फ दादा के रूप में हुई है। वह उल्हासनगर का रहने वाला है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।


इससे पहले मुंबई के साकीनाका इलाके में एक खड़े टेंपों के अंदर 34 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म व हत्या की जघन्य घटना सामने आई थी। इस मामले के आरोपी को भी कुछ घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed