फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minor Girl gang raped in Parbhani commits suicide in Maharashtra news in Hindi

महाराष्ट्र: परभणी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 16 वर्षीय पीड़िता ने की आत्महत्या

Tue, 21 Sep 2021 08:38 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 21 Sep 2021 08:38 PM IST
सार

महाराष्ट्र के परभणी जिले में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक नाबालिग युवती ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की थी। सोमवार की शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Minor Girl gang raped in Parbhani commits suicide in Maharashtra news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के परभणी जिले की रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उक्त किशोरी के साथ कथित तौर पर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों में दो नाबालिग किशोर भी शामिल हैं। किशोरी ने 14 सितंबर को जहर खाया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां सोमवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना 12 सितंबर को जिले के सोनपेठ इलाके में हुई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के दो दिन बाद किशोरी ने जहर खा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने 18 सितंबर को पुलिस को दिए बयान में कहा था कि मैंने आत्महत्या की कोशिश दुष्कर्म के चलते की थी। आरोपियों में से एक पीड़िता का परिचित था और तीनों दो साल पहले उसका पीछा भी करते थे। 


बता दें कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह एफआईआर आईपीसी (भारतीय दंड संहिता) की संबंधित धाराओं और पॉस्को कानून के तहत दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed