फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minor gang-rape in Lalitpur SC directs UP govt to respond on NGO plea Latest Updates

Minor gang-rape in Lalitpur: यूपी सरकार से मांगा जवाब, एनजीओ की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया निर्देश

Thu, 18 Aug 2022 10:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 18 Aug 2022 10:00 PM IST
सार

जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस वी रामसुब्रमण्यम की पीठ ने कहा कि मामले में पहले भी निर्देश दिया गया, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया। ऐसे में यूपी सरकार 24 अगस्त तक कोर्ट के समक्ष हलफनामा दायर करे। 

विज्ञापन
Minor gang-rape in Lalitpur SC directs UP govt to respond on NGO plea Latest Updates
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ललितपुर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग से थाने में यौन शोषण पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को यूपी सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा है। एनजीओ 'बचपन बचाओ आंदोलन' की याचिका पर कोर्ट ने यह निर्देश दिया है। इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने मामले में जवाब दाखिल करने को कहा था, लेकिन यूपी सरकार ऐसा करने में विफल रही थी।

विज्ञापन


जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस वी रामसुब्रमण्यम की पीठ ने कहा कि मामले में पहले भी निर्देश दिया गया, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया। ऐसे में यूपी सरकार 24 अगस्त तक कोर्ट के समक्ष हलफनामा दायर करे। 
विज्ञापन


याचिका में पुलिस पर आरोप
एनजीओ के वकील एचएच फुल्का ने पीठ के समक्ष याचिका दायर की थी, जिसमें बताया कि ललितपुर में चार लोगों ने 13 साल की दलित नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद पुलिस थाने में एक एसएचओ ने उसका यौन उत्पीड़न किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में पांच महीने तक पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नहीं की। स्थानीय प्रशासन से उसे कोई मदद नहीं मिली। जब नाबालिग के पिता थाने में मामला दर्ज कराने गए तो पुलिस विभाग ने पीड़िता और उसके परिवार को धमकाया व परेशान किया। नाबालिग की जान को खतरा भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed