{"_id":"5fd5b0fcc0cabb54b357f2bc","slug":"minor-among-two-held-two-for-chasing-lion-on-bike-in-gir-forest-in-junagarh-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से शेर का पीछा करना पड़ा दो युवकों को भारी, वीडियो वायरल होने पर पहुंचे हवालात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बाइक से शेर का पीछा करना पड़ा दो युवकों को भारी, वीडियो वायरल होने पर पहुंचे हवालात
Sun, 13 Dec 2020 11:45 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जूनागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जूनागढ़
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
शेर का पीछा करते बाइकर्स
- फोटो : ANI
गुजरात के जूनागढ़ जिले में गिर के जंगल के पास एक बाइक पर शेर का पीछा करने के आरोप में एक नाबालिग सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन
जूनागढ़ के मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) दुष्यंत वसावाड़ा ने कहा कि दोनों आरोपियों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा, वन विभाग को हाल ही में शेर का पीछा करते हुए दो बाइकर्स का वीडियो मिला है।
विज्ञापन
वसावाड़ा ने कहा, जांच करने पर हमने पाया कि वीडियो को गिर ईस्ट डिवीजन में शूट किया गया था। हमने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्जकर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है।
विज्ञापन