फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Railways sought opinion of Department of Telecommunications for safety of passengers

यात्री सुरक्षा के लिए 5जी स्पेक्ट्रम का प्रयोग करेगा रेलवे, संबंधित मंत्रालयों से मांगी राय

Thu, 06 Dec 2018 03:11 AM IST
पीयूष पांडेय, नई दिल्ली। 
पीयूष पांडेय, नई दिल्ली।  Updated Thu, 06 Dec 2018 03:11 AM IST
विज्ञापन
Ministry of Railways sought opinion of Department of Telecommunications for safety of passengers
Indian Railway

यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए रेल मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग से 5जी स्पेक्ट्रम देने की मांग की है। इसके तहत रेल के डिब्बों में सीसीटीवी लगाने के साथ यात्रियों को चलती ट्रेन में वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी। दूरसंचार विभाग ने इस पर कैबिनेट नोट जारी करके सभी संबधित मंत्रालयों से राय मांगी है। विभाग जल्द कैबिनेट की मंजूरी लेकर रेलवे के लिए 5जी स्पेक्ट्रम का आवंटन कर सकता है।

विज्ञापन


यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे देशभर की यात्री ट्रेनों में 12 लाख सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क तैयार कर रहा है। सभी सीसीटीवी कैमरे भविष्य में 5जी स्पेक्ट्रम से जुड़ेंगे, जिसके जरिए यात्रियों की सुरक्षा की निगरानी तथा रिकॉर्डिंग की जाएगी। इसमें से 11,000 रेलगाडियों और 8,500 रेलवे स्टेशनों में सीसीटीवी लगेंगे।
विज्ञापन


टेलीकॉम कंपनियों से पहले मिल सकता है स्पेक्ट्रम 
मौजूदा समय में 7,300 रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई देने की योजना रेलवे ने तैयार कर ली है। इसके लिए मार्च, 2019 तक का लक्ष्य रखा है और इसी व्यवस्था को संचार मुहैया कराने को दूरसंचार विभाग से 5जी स्पेक्ट्रम की मांग की है। उसने मंत्रालय को पत्र लिखकर स्पेक्ट्रम से यात्री सुरक्षा पुख्ता करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि टेलीकॉम कंपनियों से पहले रेलवे को 5जी स्पेक्ट्रम आवंटित किया जाएगा। दूरसंचार विभाग के अधिकारी के मुताबिक 5जी स्पेक्ट्रम के लिए मंत्रालय की ओर से कैबिनेट नोट तैयार कर लिया गया है। इस नोट को सभी संबंधित मंत्रालयों को भेजकर उनकी राय मांगी गई है। मंत्रालयों की राय में अगर कोई आपत्ति नहीं जताई गई तो संभव है कि कैबिनेट जल्द इस मामले में निर्णय लेकर रेल मंत्रालय को आगे कदम बढ़ाने का मौका देगा। 

5जी स्पेक्ट्रम पर सेवा देने वाली पहली संस्था होगा रेलवे

अधिकारी के मुताबिक रेलवे अपने यात्रियों को 5जी की निर्बाध सेवा भी मुहैया कराएगा। वह 5जी स्पेक्ट्रम पर सेवा देने वाली देश की पहली संस्था का  खिताब हासिल करेगा। इन सेवाओं में चलती ट्रेन में भी रेलवे यात्रियों को वाई-फाई की सुविधा शामिल होगी। गौरतलब है कि अब तक टेलीकॉम कंपनियों को 5जी स्पेक्ट्रम नहीं मिला है।

रेल बस यात्री सुविधा समिति की ओर से रेल मंत्री पीयूष गोयल को ज्ञापन भेजकर प्लेटफार्मों तथा रेल के डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की गई थी। इसके बाद रेलवे ने तकनीकी समिति से इस मांग पर रूपरेखा तैयार कराई और दूरसंचार विभाग से 5जी स्पेक्ट्रम की मांग की। गौरतलब है कि 5जी पर मंत्रालय रूपरेखा तैयार कर चुका है और निजी क्षेत्र की कंपनियों को स्पेक्ट्रम मुहैया कराने की नीति पर आगे काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed