{"_id":"5dad503f8ebc3e016b6b1052","slug":"ministry-of-parliamentary-affairs-next-session-of-parliament-will-from-november-18-till-december-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद के अगले सत्र की तारीखों का हुआ एलान, 18 नवंबर से 13 दिसंबर तक चलेगा सत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसद के अगले सत्र की तारीखों का हुआ एलान, 18 नवंबर से 13 दिसंबर तक चलेगा सत्र
Mon, 21 Oct 2019 12:02 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
संसद भवन (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरू हो कर 13 दिसंबर तक चलेगा। सरकार ने दोनों सदनों के सचिवालयों को सूचित किया है। इस सत्र के दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित कराने का प्रयास करेगी जबकि विपक्ष आर्थिक सुस्ती, जम्मू कश्मीर से जुड़े विषयों सहित अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
सरकार आगामी सत्र में अनेक विधेयक लाने के साथ ही दो महत्वपूर्ण अध्यादेशों को कानून बनाने की योजना पर काम कर रही है। इनमें से एक अध्यादेश सितंबर में आयकर अधिनियम, 1961 और वित्त अधिनियम, 2019 में संशोधन के लिए जारी किया गया था। दूसरा अध्यादेश भी सितंबर में जारी किया गया था जो ई-सिगरेट और इसी तरह के उपकरणों की बिक्री, निर्माण और भंडारण पर प्रतिबंध से संबंधित है।
विज्ञापन
पिछले दो वर्षों में शीतकालीन सत्र 21 नवंबर को शुरू हुआ था और जनवरी के पहले सप्ताह तक चला था।
Next session of Parliament will be from November 18 till December 13. Ministry of Parliamentary Affairs communicated to the secretariats of both Houses of Parliament in this regard. pic.twitter.com/kKTcJeX2yY
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 21, 2019