फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Jal Shakti releases Atlas of Glacial Lakes of Ganga River Basin

जल शक्ति मंत्रालय: गंगा नदी बेसिन के हिमनद की झीलों के एटलस का किया विमोचन

Wed, 30 Jun 2021 03:56 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 30 Jun 2021 03:56 AM IST
सार

  • जल शक्ति मंत्रालय के सचिव पंकज कुमार द्वारा जारी हिमनद झील एटलस में गंगा नदी बेसिन के हिस्से में अपने मूल से हिमालय की तलहटी तक 2,47,109 वर्ग किलोमीटर के जल ग्रहण क्षेत्र को सूचीबद्ध कर इस मानचित्र पर चित्रित करता है। इसमें 4,707 हिमनद झीलों का चित्रण किया गया है।

विज्ञापन
Ministry of Jal Shakti releases Atlas of Glacial Lakes of Ganga River Basin
जल शक्ति मंत्रालय - फोटो : social media

विस्तार

जल शक्ति मंत्रालय ने मंगलवार को गंगा नदी बेसिन के एक हिमनद की झीलों के एटलस का विमोचन किया है। इस एटलस में हिमालय क्षेत्र में जल निकायों में हो रहे बदलाव का विश्लेषण करके जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का विश्लेषण और आपदाओं को कम करने के लिए कार्य योजनाओं को अंजाम देने के लिए उपयोग में लाया जा सकेगा।

विज्ञापन


जल शक्ति मंत्रालय के सचिव पंकज कुमार द्वारा जारी हिमनद झील एटलस में गंगा नदी बेसिन के हिस्से में अपने मूल से हिमालय की तलहटी तक 2,47,109 वर्ग किलोमीटर के जल ग्रहण क्षेत्र को सूचीबद्ध कर इस मानचित्र पर चित्रित करता है। इसमें 4,707 हिमनद झीलों का चित्रण किया गया है।
विज्ञापन


इसमें कुल 20,685 हेक्टेयर झीलों का जल प्रसार क्षेत्र कवर होता है, इसमें गंगा नदी बेसिन के अध्ययन भाग में भारत और उसके सटे हुए सीमावर्ती देशों के क्षेत्र का हिस्सा भी शामिल है। इस नक्शे को इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर भुवन पोर्टल पर भी उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस एटलस की मदद से गंगा नदी बेसिन के हिमनदों के प्रमाणिक डाटाबेस भी उपलब्ध हो सकेंगे। इसके अलावा इसका उपयोग कर उनके पीछे हटने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव अध्ययनों के लिए ग्लेशियर जानकारी के संयोजन के साथ भी किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed