फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Housing built three and a half lakh houses in India during lockdown

कोरोना काल में मोदी सरकार का बड़ा काम, लॉकडाउन में बना दिए साढ़े तीन लाख घर

Sun, 14 Jun 2020 06:01 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 14 Jun 2020 06:01 AM IST
विज्ञापन
Ministry of Housing built three and a half lakh houses in India during lockdown
फाइल फोटो - फोटो : PTI

कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना-पीएमएवाई (जी) ने एक अवसर में बदल दिया है। लॉकडाउन के रिकॉर्ड समय में मंत्रालय ने साढ़े तीन लाख ग्रामीण घर बना डाले हैं। लॉकडाउन लगते ही मंत्रालय ने दूरदर्शिता से काम करते हुए राज्य सरकारों की मदद से प्रवासी मजदूरों के कुशलता डेटा के जरिए श्रमिकों से प्रशिक्षण से लेकर मिस्त्री और मजदूर तक का काम लेना शुरू कर दिया है। नतीजतन 20 अप्रैल से शुरू हुए आवासों के काम में शनिवार तक हर दिन औसतन 12 से 13 हजार तक घर बनाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


ग्रामीण योजना को प्रभावी बनाने में आ रही श्रमिकों और सामानों की दिक्कत को दूर कर मंत्रालय जोर-शोर से मार्च 2021 तक एक करोड़ 21 लाख घर को लक्ष्य को पाने के में जुट गया है। इसमें अब तक 22 लाख घर बन गए हैं। 48 लाख घरों के लिए तीसरी किश्त जारी कर दी गई है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में मार्च 2022 तक दो करोड़ 21 लाख घर बनने थे। ग्रामीण आवास योजना के लिए केंद्र सरकार ने इस साल मंत्रालय को 19 हजार पांच सौ करोड़ का बजट आवंटित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed