{"_id":"5d4e80c58ebc3e6d03543c03","slug":"ministry-of-home-affairs-only-stray-protests-in-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में दस हजार लोगों के प्रदर्शन की खबरों को केंद्र सरकार ने किया खारिज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
श्रीनगर में दस हजार लोगों के प्रदर्शन की खबरों को केंद्र सरकार ने किया खारिज
Sat, 10 Aug 2019 02:05 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 10 Aug 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
ravish kumar (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि कश्मीर घाटी में विशेष राज्य का दर्जा खत्म होने के खिलाफ पिछले कुछ दिनों में केवल छिटपुट प्रदर्शन ही देखने को मिला है। इनमें से किसी भी प्रदर्शन में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर और बारामूला में छिटपुट प्रदर्शन हुए लेकिन इनमें से किसी प्रदर्शन में 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हुए। साथ ही मंत्रालय के प्रवक्ता द्वारा कश्मीर में करीब 10,000 लोगों के प्रदर्शन की मीडिया में आई खबर को गढ़ा हुआ और गलत बताते हुए खारिज कर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटा दिया है और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित कर दिया है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर को विधानसभा वाला केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया जबकि लद्दाख में विधानसभा नहीं होगी। सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद से ही जम्मू कश्मीर में प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी लेकिन गृह मंत्रालय ने इस बात को खारिज कर दिया।