फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of home affairs issues advisory to states and uts impose restrictions where covid protocol violated

लापरवाही: गृहमंत्रालय का राज्यों को आदेश, जहां कोरोना नियम टूटे वहां फिर से लगा दी जाएं पाबंदियां

Wed, 14 Jul 2021 03:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 14 Jul 2021 03:26 PM IST
सार

कोरोना पाबंदियों में ढील के बाद लोगों की लापरवाही फिर से सामने आने लगी है। लोग बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिग के ही बाजार और चौराहों पर धड़ल्ले से घूम रहे हैं।  इसे देखते हुए गृह मंत्रलाय ने फिर से लॉकडाउन लगाने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
Ministry of home affairs issues advisory to states and uts impose restrictions where covid protocol violated
भीड़ - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर कमजोर होने और पाबंदियों में ढील के बाद लोग फिर से बाहर निकलने लगे हैं। बाजारों और पर्यटन स्थलों में भीड़ उमड़ रही है। मास्क और सोशल डिस्टेंशिंग जैसे नियमों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। केंद्र सरकार और खुद प्रधानमंत्री की ओर से अपील किए जाने के बाद कुछ खास फर्क नहीं पड़ा है। ऐसे में अब गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भीड़ बढ़ने पर लॉकडाउन लगाने का निर्देश जारी किया है। 

विज्ञापन


गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्य सरकारों को पत्र जारी कर पाबंदियां लगाने के लिए कहा है।  पत्र में कहा गया है कि जिन स्थानों पर कोरोना नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, वहां फिर से लॉकडाउन लगा दिया जाएं। पत्र में पहाड़ों पर पर्यटकों की भीड़ का भी जिक्र किया गया है। 19 जून को गृह मंत्रालय ने एक्टिव केसों में गिरावट के साथ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को धीरे-धीरे गतिविधियां शुरू करने की इजाजत दी है। हालांकि, प्रतिबंधों में छूट सावधानी पूर्वक देने की बात कही गई थी।  
विज्ञापन


कोरोना नियमों की हो रही अनदेखी
मुख्य सचिवों के नाम लिखी गई चिट्ठी में कहा गया है कि देश के कई हिस्सों में कोरोना नियमों का उल्लंघन देखा जा रहा है। खासकर सार्वजनिक परिवहन और पहाड़ी क्षेत्रों में। बाजारों में भी भीड़ उमड़ रही है और सोशल डिस्टेंशिंग जैसे नियमों की अनदेखी हो रही है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। कोरोना के कई वैरिएंट अभी भी सक्रिय हैं, ऐसे में लोग बिना कोरोना नियमों का पालन किए हुए बाहर निकल रहे हैं। जो चिंता का विषय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'आर' फैक्टर भी चिंता का सबब
पत्र में यह भी जिक्र किया गया है कि कुछ राज्यों में R फैक्टर (रीप्रोडेक्शन नंबर) में वृद्धि चिंता की वजह है । इसलिए यह अहम है कि सभी भीड़ वाले स्थानों जैसे दुकानों, मॉल्स, बाजार, मार्केट कॉम्पलेक्स, साप्ताहिक बाजार, रेस्टोरेंट, मंडी, बस स्टेशन, रेलवे प्लेटफॉर्म, पार्कों, जिम, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स आदि में कोरोना नियमों का पालन कराया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed