{"_id":"5dd7e02a8ebc3e54da225970","slug":"ministry-of-home-affairs-has-put-a-stay-on-a-notice-sent-to-6-persons-to-leave-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू परिवार के छह लोगों को वापस पाकिस्तान जाने वाले नोटिस पर गृह मंत्रालय ने लगाई रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हिंदू परिवार के छह लोगों को वापस पाकिस्तान जाने वाले नोटिस पर गृह मंत्रालय ने लगाई रोक
Fri, 22 Nov 2019 06:48 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 22 Nov 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
गृह मंत्रालय
- फोटो : ANI
पाकिस्तान से भारत आए 19 हिंदू लोगों में से छह लोगों को वापस पाकिस्तान भेजे जाने वाले नोटिस पर गृह मंत्रालय ने रोक लगा दी है। फिलहाल वो अभी राजस्थान के जोधपुर में रह रहे हैं। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।19 लोगों का हिंदू परिवार कई साल पहले पाकिस्तान से भारत आया था।
विज्ञापन
The Hindu family of 19 people had come to India from Pakistan few years ago. Recently, local Intelligence wing had asked 6 members of the family to go back to Pakistan. https://t.co/xFB9TvZR76
— ANI (@ANI) November 22, 2019विज्ञापन
हाल ही में, स्थानीय खुफिया विंग ने परिवार के छह सदस्यों को पाकिस्तान वापस जाने के लिए कहा था। जिसके बाद यह परिवार परेशानी में आ गया। दरअसल, यह परिवार पाकिस्तान में हो रहे जुल्मों से मुक्ति पाने के लिए पाकिस्तान से भागकर हिंदुस्तान आ गया था।
विज्ञापन
उनको लगा था कि हिंदुस्तान आने के बाद उनकी सारी तकलीफें खत्म हो जाएंगी। लेकिन जब इस परिवार के कुछ सदस्यों को वापस पाकिस्तान भेजने की बात सामने आई तो गुरुवार को यह परिवार जिला कलेक्टर पहुंचा। मीडियो के जरिए यह मामला गृह मंत्रालय तक भी पहुंचा गया।