{"_id":"60a713088ebc3e2db80cf817","slug":"ministry-of-health-says-still-people-are-not-conscious-about-corona-pandemic-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, अभी भी देश में सचेत नहीं हो रहे हैं लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना महामारी: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, अभी भी देश में सचेत नहीं हो रहे हैं लोग
Fri, 21 May 2021 07:25 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 21 May 2021 07:25 AM IST
सार
- देश में कोरोना महामारी के इतने विकराल रूप धारण करने के बाद भी लोग इसके प्रति सचेत नहीं हो रहे हैं
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक स्वतंत्र अध्ययन का हवाला देते हुए बताया कि 50 फीसदी लोग अभी भी मास्क नहीं पहन रहे हैं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
कोरोना महामारी की एक साल में दो लहर देखने और लाखों लोगों की मौत होने के बाद भी सतर्कता के नाम पर जागरूकता देखने को नहीं मिल रही है। देश में हर दूसरा व्यक्ति मास्क नहीं पहन रहा है। जो मास्क पहन रहे हैं उनमें से एक तिहाई नाक के नीचे ही रखते हैं। इन लोगों को मास्क पहनने का तरीका या तो पता नहीं है या फिर जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक स्वतंत्र अध्ययन का हवाला देते हुए बताया कि 25 शहरों में करीब दो हजार लोगों पर अध्ययन के बाद पता चला है कि 50 फीसदी लोग अभी भी मास्क नहीं पहन रहे हैं। बाकी 50 में से कुछ लोग अपने गले में मास्क लगाकर रखते हैं तो कुछ मुंह से नीचे रखते हैं।
विज्ञापन
ज्यादातर लोग ऐसे हैं जिनके चेहरे पर मास्क जरूर होता है लेकिन वह नाक से नीचे होता है। इस तरह वह चारों ओर घूमते भी हैं। केवल 14 फीसदी आबादी ऐसी है जो बिलकुल सही तरीके से मास्क पहन रही है लेकिन अगर हर व्यक्ति मास्क का सही इस्तेमाल नहीं करेगा तो बाकी लोगों को भी खतरा बना रहेगा।
विज्ञापन
इसी तरह मंत्रालय ने सामाजिक दूरी को लेकर कहा कि दो गज की दूरी का पालन करना बहुत जरूरी है। अभी तक देखने को मिला है कि एक कोरोना मरीज 30 दिन में 406 लोगों को संक्रमित कर देता है। अगर यह एक दूसरे से दूरी बनाकर रखे तो एक महीने में केवल 2.5 लोगों को ही संक्रमित कर सकता है।
इसीलिए लोगों का भीड़ से अलग रहना काफी जरूरी है। इन नियमों को लेकर जनता को भी सतर्क रहना होगा। अगर कोई नियम नहीं मान रहा है तो उससे अपील करते हुए नियमों का पालन करवाया जा सकता है। छह फुट की दूरी न रखने की वजह से 90 फीसदी तक खतरा बढ़ जाता है।