फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of external affairs press conference and briefing on UNSC, covid19 and current and latest issues

रूस और चीन के साथ होने वाली आरआईसी की आभासी बैठक में शामिल होगा भारत: विदेश मंत्रालय

Thu, 18 Jun 2020 06:07 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 18 Jun 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
Ministry of external affairs press conference and briefing on UNSC, covid19 and current and latest issues
विदेश मंत्रालय - फोटो : ANI

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को चीन सीमा विवाद, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की अस्थाई सदस्यता सहित कई मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की। मंत्रालय ने कहा कि एलएसी पर चल रहे तनाव के बीच भारत आगामी 23 जून को रूस और चीन के विदेश मंत्रियों के साथ होने वाली आरआईसी की आभासी बैठक में भाग लेगा। विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि इस आभासी बैठक में भारत भाग लेगा और कोविड-19 समेत कई वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर बात करेगा।

विज्ञापन

 
आठवीं बार यूएन का अस्थाई सदस्य बना भारत

इस दौरान मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि भारत आठवीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य बना, लेकिन सबसे अहम बात यह है कि पहली बार यहां भारत के पक्ष में इतने वोट पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि सदस्यता के लिए 128 वोटों की जरूरत होती है लेकिन भारत को इससे कहीं अधिक 192 में से 184 वोट मिले जो भारत के विश्वस्तर पर बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) विकास स्वरुप ने कहा, 'यह संयुक्त राष्ट्र में भारत की सद्भावना को दिखाता है और परिषद के काम में योगदान देने के लिए भारत की क्षमताओं पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के विश्वास को दोहराता है।

उन्होंने कोविड-19 पर बात करते हुए कहा कि इसने हमें नई खोज और आविष्कार करने और दुनिया को एकजुट होने के मौके दिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed