फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Culture will start Har Ghar Tiranga campaign on the completion of 75 years of independence

Har Ghar Tiranga: आजादी के 75 साल पूरे होने पर संस्कृति मंत्रालय शुरु करेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, जल्द होगा तारीख का एलान

Wed, 06 Jul 2022 11:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 06 Jul 2022 11:15 PM IST
सार

संस्कृति मंत्रालय भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरु करेगा। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि तारीख और स्थान की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

विज्ञापन
Ministry of Culture will start Har Ghar Tiranga campaign on the completion of 75 years of independence
Tiranga yatra - फोटो : Amar ujala

विस्तार

केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त से 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू करने का फैसला किया है। इस अभियान के तहत लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह पहल 'आजादी का अमृत महोत्सव' का एक हिस्सा होगी जिसे 75 साल पूरे होने के जश्न के रूप में मनाया जाएगा। 
विज्ञापन


घरों में तिरंगा फहराने के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित
संस्कृति मंत्रालय भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरु करेगा। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि तारीख और स्थान की घोषणा जल्द ही की जाएगी। अभियान के तहत 11-17 अगस्त 2022 तक सभी नागरिकों स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे राष्ट्र के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है और राष्ट्र के लोगों को ध्वज का पूरा सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहल जनता को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करेगी। पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि ध्वज के साथ हमारा संबंध हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक और संस्थागत रहा है। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से घर लाना इस प्रकार न केवल तिरंगा से व्यक्तिगत संबंध का एक कार्य का प्रतीक बन जाता है बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक बन जाता है।  

संस्कृति मंत्रालय आवास और शहरी विकास विभागों, नगर निकायों से मांगेगा मदद
मंत्रालय 'हर घर तिरंगा' अभियान के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी संसाधन, आवास और शहरी विकास विभागों, नगर निकायों, पंचायती राज संस्थानों समेत स्थानीय निकायों को जुटाने के लिए राज्य सरकारों से मदद मांगेगा।


संस्कृति मंत्रालय ने कहा, 'हर घर तिरंगा' अभियान को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी जनप्रतिनिधियों की गिनती और अभियान के बारे में जागरूकता फैलाकर और दूसरों को अपने घरों में झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित करके इसे सफल बनाया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed