फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minister Parameshwara says Karnataka FDA recruitment scam accused fled to Maharashtra

Karnataka: FDA भर्ती घोटाले का आरोपी महाराष्ट्र फरार, धरपकड़ में जुटी पुलिस; मंत्री जी. परमेश्वर ने दी जानकारी

Tue, 07 Nov 2023 05:22 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 07 Nov 2023 05:22 PM IST
सार

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि एफडीए भर्ती घोटाले में आरोपी डी. पाटिल महाराष्ट्र भाग गया है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। 

विज्ञापन
Minister Parameshwara says Karnataka FDA recruitment scam accused fled to Maharashtra
जी परमेश्वर (फाइल फोटो)

विस्तार

कर्नाटक एफडीए (फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट) भर्ती परीक्षा घोटाले को लेकर कर्नाटक ने गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने बड़ी बात कही है। मंगलवार को उन्होंने कहा, एफडीए भर्ती घोटाले का आरोपी रूद्रगौड़ा डी पाटिल महाराष्ट्र भाग गया है। पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन कर रही है। आरोपी जहां भी छुपा है उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन


मंत्री परमेश्वर बोले, आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा
मंत्री परमेश्वर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, हमने पहले ही पुलिस को सचेत कर दिया है। हमने पुलिस को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया है कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। हमें जानकारी मिली है कि वह महाराष्ट्र भाग गया है। जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं मंत्री द्वारा आरोपी पाटिल को भागने में मदद करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने दोहराया कि आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। परमेश्वर ने कहा, पीएसआई भर्ती घोटाले में उनके खिलाफ पहले से ही एक मामला है। इस घोटाले में उनकी संलिप्तता के साथ उनके खिलाफ और सबूत जुड़ेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा विधायक का आरोप, भगाने में एक मंत्री शामिल
मामले पर भाजपा विधायक बी वाई विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि एक मंत्री और एक विधायक ने आरोपी पाटिल को भागने में मदद की। उन्होंने आरोप लगाया, पूरी कांग्रेस पार्टी आरोपियों के समर्थन में है और उनका समर्थन कर रही है। आरडी पाटिल कोई सामान्य व्यक्ति नहीं हैं। वह सत्तारूढ़ कांग्रेस के बड़े लोगों के संपर्क में हैं। जिसके बदौलत वह फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें 28 अक्तूबर को कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण द्वारा आयोजित परीक्षा लिखने के लिए ब्लूटूथ का उपयोग करने के आरोप में कलबुर्गी और यादगीर जिलों से 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी रूद्रगौड़ा डी पाटिल का जैसी ही भर्ती घोटाले में नाम सामने आया तो कलबुर्गी जिला के वरदा नगर में महालक्ष्मी अपार्टमेंट से फरार हो गया। पुलिस ने यह जानकारी सीसीटीवी फुटेज के हवाले से दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed